नई दिल्ली में आज (गुरुवार को) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और आरक्षण में रिफॉर्म को लेकर बीते 21 अगस्त को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने वाली टीम के लोगों ने मुलाकात की। दोनों ही पक्षों ने इस मुलाकात को सौहार्दपूर्ण बताया और ये भी कहा गया कि अगली मुलाकात 7 सितंबर को होगी।
जेपी नड्डा ने मुलाकात को बताया सौहार्दपूर्ण
इस मीटिंग को लेकर जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, ’21 अगस्त को जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के उपरांत पूर्व निर्धारित समय के अनुसार हर्ष दुबे, रण बहादुर सिंह चौहान व मृत्युंजय पाठक, टीम के सदस्यों से सौहार्दपूर्ण वार्ता हुई। इस क्रम में हम शीघ्र ही फिर मिलेंगे।’
मुलाकात को संवाद के लिए बताया अहम कदम
साथ ही, हर्ष दुबे ने पोस्ट किया, ‘सर्व समाज के हित में सकारात्मक पहल। आज हमारी टीम ने जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान 21 अगस्त को हुए प्रदर्शन के संबंध में उनसे संक्षिप्त चर्चा हुई। यह मुलाकात संवाद की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम बहुत जल्द पुनः मुलाकात करेंगे और सर्व समाज के हित में एक सकारात्मक एवं न्यायसंगत निर्णय के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।’
लोकतांत्रिक तरीके से बात रखने की कोशिश की
अपने पोस्ट में हर्ष दुबे ने आगे लिखा, ‘हमारा उद्देश्य किसी भी वर्ग के विरुद्ध नहीं, बल्कि समान अवसर, न्यायसंगत व्यवस्था और राष्ट्रहित में आवश्यक सुधार के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना है। आगे की जानकारी और निर्णय के संबंध में शीघ्र ही आधिकारिक रूप से सूचित किया जाएगा।’
जिसको जरूरत है, उसको आरक्षण मिले
वहीं, जेपी नड्डा से मिलने के बाद हर्ष दुबे, रण बहादुर सिंह चौहान और मृत्युंजय पाठक मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि हमारे आंदोलन में बड़ी तादाद में लोग आए थे, जिसके बाद हमसे वादा किया गया कि केंद्रीय नेतृत्व से बात कराई जाएगी। हमारी दो दिनों तक बातचीत चली। हमने हर मुद्दे पर बात की है। हमने आरक्षण में रिफॉर्म को लेकर बात की है। हमारा मानना है कि जिसको जरूरत है, उसको आरक्षण मिले।
हमने कभी नहीं की आरक्षण खत्म करने की बात
ये भी बताया गया है कि हमने कभी आरक्षण खत्म करने की बात नहीं की, हमने जेपी नड्डा से भी आरक्षण रिफॉर्म की बात की है। अगली बातचीत 7 सितंबर को होगी। सब लोगों को भरोसा रखना चाहिए कि बातचीत सकारात्मक हो रही है। यह किसी एक आदमी का आंदोलन नहीं है बल्कि जिन मांगों के साथ हम सड़कों पर उतरे थे, वह सभी लोगों की मांग है। हमने उन्हीं मांगों को आगे रखा है।
21 अगस्त को जंतर-मंतर पर हुआ था प्रदर्शन
जान लें कि इससे पहले 22 अगस्त को यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हर्ष दुबे समेत इन प्रतिनिधियों ने मुलाकात की थी और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कराने का वादा किया था। इससे एक दिन पहले 21 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हुआ था, जिसमें शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें- OP राजभर ने आर्थिक आधार पर आरक्षण को किया सपोर्ट, अखिलेश को मुस्लिम CM बनाने का भी दिया चैलेंज
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.