किआ का फोकस पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ हाइब्रिड, इलेक्ट्रिक और सीएनजी कारों पर भी है। इन 10 में से आठ कारें इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड होंगी। इनमें सोरेंटो और सेल्टोस का हाइब्रिड अवतार भी शामिल है।
सेल्टोस इलेक्ट्रिक का भी प्लान
सेल्टोस के ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन को लेकर भी कंपनी बड़ा प्लान बना रही है। हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक की तरह किआ भी सेल्टॉस ईवी लाने की संभावनाओं को टटोल रही है। हालांकि, इस पर अभी अंतिम फैसला होना बाकी है। दूसरी तरफ, किआ फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी (CNG) कारों पर भी गंभीरता से काम कर रही है। फिलहाल कंपनी कैरेंस मॉडल में डीलरशिप के स्तर पर सीएनजी किट लगा कर देती है।
ताबड़तोड़ बिकी नई सेल्टोस
कंपनी की बिक्री की बात करें तो साल 2026 की पहली छमाही में किआ इंडिया ने 26 पर्सेंट की शानदार सेल्स ग्रोथ दर्ज की है। यह पूरी पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री की करीब 20 पर्सेंट की ग्रोथ से कहीं ज्यादा है। बेहतरीन बिक्री के दम पर किआ का मार्केट शेयर पिछले साल के 6 पर्सेंट से बढ़कर अब 6.2 पर्सेंट हो गया है। इस ग्रोथ में नई जनरेशन किआ सेल्टोस का सबसे बड़ा हाथ रहा है। सेल्टॉस की बिक्री में 65 पर्सेंट की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है, जो मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट की औसत 40 पर्सेंट की ग्रोथ से काफी अधिक है।
क्या है किआ की प्लानिंग
किआ ने भविष्य के लिए बहुत ही बड़ा बिक्री लक्ष्य तय किया है। कंपनी का इरादा 2030 तक सालाना 4.1 लाख कारें बेचने का है। इसके साथ ही कंपनी भारतीय कार मार्केट में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाकर 7.6 पर्सेंट तक पहुंचाना चाहती है। किआ के अधिकारियों के मुताबिक, कंपनी किसी एक टेक्नोलॉजी के भरोसे रहने के बजाय ग्राहकों को हर तरह का विकल्प देना चाहती है। यही वजह है कि वे भारतीय मार्केट के लिए पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और सीएनजी जैसे सभी ऑप्शन्स पर एक साथ काम कर रहे हैं।
कड़ी टक्कर देने के मूड में किआ
अगर ओवरऑल देखें तो किआ भारत में अपनी पकड़ और मजबूत करने के मूड में है। प्रीमियम डिजाइन, नए फीचर्स और मजबूत इंजन ऑप्शन के दम पर कंपनी पहले ही भारतीय ग्राहकों का दिल जीत चुकी है। अब आने वाले समय में सेल्टॉस हाइब्रिड और फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी कारें लॉन्च करके किआ अपने कंपटीटर्स को कड़ी टक्कर देने वाली है। भारतीय ऑटो मार्केट में हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए किआ का यह मल्टी-पावरट्रेन दांव काफी असरदार साबित हो सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.