इसके MY26 वर्जन पर 20,000 रुपए का लॉयल्टी बेनिफिट और 15,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट बेनिफिट मिलेंगे। इसके अलावा, इस पर 20,000 रुपए का स्क्रैपेज या एक्सचेंज बेनिफिट भी उपलब्ध है।
कैरेंस क्लाविस EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
कैरेंस क्लाविस EV को चार वैरिएंट में खरीद पाएंगे। इसमें HTK+, HTX, HTX ER और HTX+ ER शामिल हैं। इसमें 6 कलर्स में उपलब्ध है। इसमें आइवरी सिल्वर मैट, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, प्यूटर ऑलिव, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, इंपीरियल ब्लू और ग्रेविटी ग्रे शामिल हैं। परफॉर्मेंस की बात करें तो ग्राहकों को कार में दो बैटरी बैक का ऑप्शन मिलता है। इनमें 42kWh और 51.4kWh की बैटरी शामिल है। बता दें कि कंपनी 42kWh वाले छोटे बैटरी पैक से अपने ग्राहकों को सिंगल चार्ज पर 404Km जबकि 51.4kWh वाले बड़े बैटरी बैक से 490Km की रेंज देने का दावा करती है।
यह इलेक्ट्रिक कार महज 8.4 सेकंड में 0 से 100Km प्रति घंटा तक की रफ्तार पकड़ सकती है। किआ के इस नई कार के डिजाइन की बात करें तो किआ कैरेंस क्लाविस ईवी में फ्रंट ग्रिल, एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स और LED लाइट बार के साथ कुछ बदलाव किए गए हैं। जबकि इंटीरियर में डुअल 12.3-इंच की स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ और बोस साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
बात करें इसकी सेफ्टी की तो इसमें ईवी में 6-एयरबैग, ADAS लेवल-2, ESC, TPMS, 360-डिग्री कैमरा, और i-Pedal टेक्नोलॉजी जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा यह V2L (Vehicle to Load) और V2V (Vehicle to Vehicle) चार्जिंग सपोर्ट करती है। भारतीय मार्केट में ईवी का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा ईवी, टाटा कर्व ईवी और एमजी जेडएस ईवी जैसे मॉडलों से होगा। साथ ही, ये भारतीय बाजार में BYD e MAX 7 के ग्राहकों को भी खींचने का काम करती है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.