खेसारी लाल यादव ने अपनी मेहनत और एक्टिंग के दम पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है.उनकी शानदार एक्टिंग और सिंगिंग के लाखों फैंस हैं. वैसे तो खेसारी लाल यादव के अफेयर की खबरें कई बार चर्चा में रह चुकी है. लेकिन, रियल लाइफ में उन्होंने चंदा यादव के संग शादी की है और उनके दो बच्चे भी हैं.
बता दें 17 फरवरी को एक्टर ने अपनी वाइफ चंदा का बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर एक्टर ने अपनी पत्नी ने के लिए बेहद ही रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.एक्टर ने इस मौके पर अपनी पत्नी के संग तस्वीर शेयर की.
खास अंदाज में खेसारी ने किया पत्नी को बर्थडे विश
तस्वीर को शेयर करते हुए खेसारी लाल यादव ने कैप्शन में लिखा,’मेरे जिंदगी का सबसे सुन्दर तोहफा है, आप…आपकी मुस्कान से ही हमारी दुनिया रोशन है.आपके जनमदिन पर बहुत बहुत बधाई, खुशियां और प्यार चंदा! हैप्पी हैप्पी बर्थडे! लव यू!’एक्टर ने जैसे ही सोशल मीडिया पर ये पोस्ट शेयर किया, उसके बाद चंदा देवी को विश करने वालों का तांता लग गया.
फैंस से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री के सेलेब्स तक ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और दोनों की जोड़ी को काफी सराहा भी.आपको बता दें खेसारी आज बेशक सुपरस्टार हैं. लेकिन, एक दौर था जब वो दूध बेचा करते हैं. जब उनकी शादी की बाद हुई थी तब उनके पास सेहरा खरीदने तक के पैसे नहीं थे.उसके बाद एक्टर के ससुर ने चार भैंस बेचकर दूल्हे के कपड़े और सेहरा बनवाया था.
उनकी शादी में 11 हजार तिलक मिले थे. जो एक्टर के पिता ने बाद में लौटा दिया था, क्योंकि उन्हें ये पसंद नहीं था.शादी के बाद चंदा देवी ही खेसारी की सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम बनीं. भले ही पैसे रहे हो या ना रहे हों,दोनों साथ रहे. खेसारी जब एक्टर नहीं थे तो वो अपनी पत्नी के संग दिल्ली में लिट्टी-चोखा की रेहड़ी लगाते थे.
ये भी पढ़ें:-Border 2 BO Day 26: ‘बॉर्डर 2’ का जलवा बरकरार, चौथे मंगलवार फिर बढ़ाई रफ्तार, जानें-कर डाला कितना कलेक्शन
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.