भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उनकी फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि वो किसी भी गाने या फिर फिल्म में आते हैं तो वो बवाल ही काट जाती है. वहीं, वह किसी एक्ट्रेस के साथ आते हैं तो हर एक्ट्रेस के साथ उनकी जोड़ी हिट हो जाती है. ऐसे में आकांक्षा पुरी के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है. उनका एक साल पुराना रोमांटिक सॉन्ग यूट्यूब पर बवाल काट रहा है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.
65 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया खेसारी का ये वीडियो
खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की जोड़ी का हिट भोजपुरी सॉन्ग ‘सरसों के तेलवा’ है, जो एक साल के बाद भी यूट्यूब पर छाया हुआ है और ये वायरल हो रहा है. खेसारी और आकांक्षा के इस रोमांटिक भोजपुरी सॉन्ग पर खूब रील्स वीडियो बनाए जा रहे हैं. भोजपुरी वीडियो सॉन्ग ‘सरसों के तेलवा’ (Sarso Ke Telwa) को एक साल से भी ज्यादा हो चुका है और इसे 65 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जिसे पर 4 लाख से ज्यादा लाइक्स हैं.
यह भी पढ़ें: 4 जून को ओटीटी पर आ रही है ‘धुरंधर 2’, JioHotstar ने कंफर्म कर दी रिलीज डेट
भोजपुरी फिल्म ‘रिश्ते’ का गाना है ‘सरसों के तेलवा’
गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का भोजपुरी सॉन्ग ‘सरसों के तेलवा’ उनकी ही फिल्म का सॉन्ग है. इसे भोजपुरी फिल्म ‘रिश्ते’ में उन पर फिल्माया गया था. गाने के वीडियो की बात की जाए तो इसमें वह आकांक्षा पुरी को छेड़ते दिख रहे हैं. दोनों के बीच की जो केमिस्ट्री दिखाई देती है वो कमाल की होती है. इसे हर कोई पसंद कर रहा है.
सॉन्ग ‘सरसों के तेलवा’ को खेसारी लाल यादव को शिल्पी राज ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है. वीडियो पहली बार रिलीज होने के बाद भी छा गया था और इसे लोग एक साल के बाद भी बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं. फिल्म ‘रिश्ते’ की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो इसमें खेसारी और आकांक्षा के साथ ही रति पांडे, समर्थ चतुर्वेदी जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं.
यह भी पढ़ें: 5 मिनट 1 सेकंड का ‘धूम’ का 22 साल पुराना सॉन्ग, जिसे आदित्य चोपड़ा ने कर दिया था रिजेक्ट, फिर हो गया हिट
आकांक्षा और खेसारी के अफेयर की रहती है चर्चा
बहरहाल, खेसारी लाल और आकांक्षा पुरी की जोड़ी भोजपुरी स्क्रीन पर इस कदर हिट है कि दोनों के अक्सर लिंकअप की चर्चा रहती है. रील और रियल दोनों में ही इनके बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिलती है. इनके अफेयर की खबरें मीडिया में तब आना शुरू हुईं जब खेसारी, आकांक्षा के लिए फिल्म की शूटिंग छोड़कर उनके बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए पहुंचे थे. इस दौरान दोनों के बीच काफी क्लोज केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी और यहीं से पहली बार अफेयर की चर्चा शुरू हुई थी.
इसके बाद आकांक्षा पुरी और खेसारी को हर मौके पर साथ में देखा जाने लगा. फिर चाहे वो स्टेज शोज हों या फिर इवेंट-पार्टी और जिम. उनका जिम में वर्कआउट करते हुए वीडियो काफी चर्चा में रहा है. इतना ही नहीं, खेसारी लाल से विवादों के बीच उनकी एक्स काजल राघवानी ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए आकांक्षा पुरी की ओर इशारा भी किया था कि उनके आने की वजह से उन्होंने काजल को छोड़ दिया था. हालांकि, खेसारी ने बाद में काजल को काफी खरी-खोटी भी सुनाई थी और अफेयर की बात झूठा बताया था.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.