TV Actresses On Ketan Agarwal Murder: पुणे के रहने वाले केतन अग्रवाल की मर्डर मिस्ट्री ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। उसकी मंगेतर सिया गोयल ने उसे एक ऊंची खाई से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया है। इस दर्दनाक घटना पर टीवी की मशहूर एक्ट्रेसेस हिना खान और आंचल खुराना ने अपना गहरा दुख और आक्रोश जाहिर किया है। उनका मानना है कि आज के दौर में सच को स्वीकार करना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग दूसरों की जान लेने पर उतारू हो गए हैं।
हिना खान ने अपने सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर गुस्से से भरा बयान दिया है। उन्होंने लिखा कि आज के समय में सच कहना और उसे सुनना बहुत कठिन हो गया है, जिसकी वजह से लोग अब हत्या जैसे अपराध करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। हिना ने आगे कहा कि किसी की जान लेना सच बोलने से कहीं ज्यादा आसान लगने लगा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर वह किसी और से प्यार करती थी, तो उसे बस सच बोल देना चाहिए था। किसी की लाइफ खत्म करना कोई सेल्यूशन नहीं है।
आंचल खुराना ने भी की कड़ी कार्रवाई की मांग
आंचल खुराना ने भी इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सिया अपने परिवार या मंगेतर से खुलकर बात कर सकती थी, लेकिन उसने एक मासूम की जान लेना बेहतर समझा। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि उस लड़की के पास मर्डर करने की हिम्मत थी, पर अपने माता-पिता को सच बताने का साहस नहीं था। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि सिया को भी उसी जगह से धक्का दे देना चाहिए, ताकि उसे भी उस दर्द का अहसास हो सके।
क्या है पूरा केतन अग्रवाल मर्डर केस
केतन और सिया की सगाई इसी साल फरवरी में धूमधाम से हुई थी। दोनों की शादी इस साल नवंबर में राजस्थान के एक भव्य पैलेस में होने वाली थी, जिसके लिए करोड़ों का खर्च और तैयारियां भी हो चुकी थीं। लेकिन जांच में सामने आया कि सिया का किसी और के साथ अफेयर था। वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी क्योंकि इससे उसके लवर चेतन चौधरी के साथ उसके रिश्ते में रुकावट आती। इसी साजिश को अंजाम देने के लिए सिया और उसके बॉयफ्रेंड चेतन ने केतन को पुणे के लोहागढ़ किले ले जाकर 400 फीट से ज्यादा गहरी खाई से धक्का दे दिया। शुरुआत में यह एक हादसा लगा, लेकिन केतन की बहन की शिकायत पर जब पुलिस ने जांच की, तो इस खौफनाक मर्डर का सच सामने आया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.