केरल के त्रिशूर जिले के कुन्नमकुलम में शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में दंपती और उनका तीन साल का बेटा शामिल है। पुलिस के अनुसार, हादसा गुरुवायूर-कुन्नमकुलम मार्ग पर आधी रात के करीब हुआ।
मृतकों की पहचान चावक्कड़ के एडक्काझियूर निवासी मुनीर (35), उनकी पत्नी सफना (25) और उनके तीन वर्षीय बेटे यामिल ऐबक के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, परिवार शादी समारोह में शामिल होने के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। रास्ते में उन्होंने सड़क किनारे अपनी बाइक रोकी थी। इसी दौरान एक कार बेकाबू होकर उनकी मोटरसाइकिल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
H-66 पर भीषण सड़क हादसा, 8 छात्रों की मौत
एक अन्य खबर में, केरल के त्रिशूर जिले में NH-66 पर शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज के 8 छात्रों की मौत हो गई। हादसा काईपमंगलम के पनमबिक्कुन्नू में रात करीब 11:40 बजे हुआ, जब गुरुवायुर से कोडुंगल्लूर की ओर जा रही छात्रों की कार सड़क किनारे खड़ी एक लॉरी से टकरा गई।
पुलिस के मुताबिक, निर्माण कार्य के कारण वाहनों का मार्ग बदला गया था और इसके लिए सड़क पर बैरिकेड लगाए गए थे। आरोप है कि लॉरी बैरिकेड वाले हिस्से के पास सड़क के दाहिनी ओर अवैध रूप से खड़ी थी। प्रारंभिक जांच में कार की तेज रफ्तार की बात भी सामने आई है। पुलिस का अनुमान है कि चालक बैरिकेड को नहीं देख पाया और कार सीधे लॉरी के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 6 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान डिंडीगुल निवासी सूर्या, युवासंजीत, जोशुआ, मुरली और जीवा, मदुरै निवासी संतोष और प्रसन्ना एवं सेलम निवासी विश्व के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों, दमकलकर्मियों और पुलिस ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके चलते शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। छात्रों के पास मिले पहचान पत्रों के आधार पर पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। बताया गया कि कुछ परिजनों को यह जानकारी भी नहीं थी कि उनके बच्चे केरल गए थे।
ये भी पढ़ें-
दिव्यांग इम्तियाज, बोल नहीं सकती नाजमा… दोनों ने चुना उम्रभर का साथ, किया निकाह
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.