इस बार केरल में विधानसभा चुनाव के दौरान त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है. सीपीआई नेता हन्नान मोल्लाह ने बीजेपी का राज्य में जनाधार बढ़ने की बात को कबूल करते हुए यह भविष्यवाणी की है. उन्होंने कबूल किया राज्य में बीजेपी का जनाधार बढ़ा है.
हालांकि हन्नान मोल्लाह ने कहा है कि केरल में बीजेपी के जीतने की कोई उम्मीद नहीं है. उन्हें कुछ सीटें ही मिलेंगी. वे मुकाबले को त्रिकोणीय करने की कोशिश करेंगे. पहले यहां कांग्रेस और हमारे यानी सीपीआई के बीच होता था. इस बार बीजेपी का वोट समर्थन बढ़ा है. इतना नहीं बढ़ा है कि वे किसी को चुनौती दे सकें. सत्ता में आने की संभावना नहीं है.
इजरायल ने ईरान पर जबरन हमला किया: सीपीआई नेता
उन्होंने मिडिल ईस्ट में चल रही जंग को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि अमेरिका इजरायल ने ईरान पर जबरन हमला किया. सीपीआई नेता हन्नान मोल्लाह ने कहा है कि ईरान के साथ हमारा संबंध सालों पुराना है. वो हमें सुविधा देता है. ईरान पर जब हमला हुआ तो भारत को स्टैंड लेना चाहिए था, लेकिन हमारी सरकार दुख नहीं जताया.
इसके अलावा उन्होंने कहा कि युद्ध के 10 दिन बाद गैस की समस्या भारत में हुई तो ईरान से बात की. ईरान ने भारत को गैस सरकार की नीतियों की वजह से नहीं, भारत के लोगों की वजह से दी है. उन्होंने कहा कि एकतरफा दोस्ती नहीं हो सकती. ईरान हमारा दोस्तो हमें भी उनके बुरे वक्त में साथ देना होगा.
सीपीआई नेता ने कहा कि उनका काम ही धमकी देना है. सुबह उठते हैं, तो दिन की शुरुआत धमकी देकर करते हैं. केंद्र सरकार ने कमर्शियल एलपीजी के उपभोक्ताओं को 20 फीसदी अतिरिक्त आवंटन की मंजूरी देने पर सीपीआई (एम) नेता हन्नान मोल्लाह ने कहा कि यह थोड़ा जरूरी है. हमारे देश के कई शहरों में छोटे-छोटे रेस्टोरेंट बंद हो गए थे. अगर चूल्हा ही नहीं जलेगा, तो रेस्टोरेंट कैसे चलेगा. ऐसी स्थिति में, स्वाभाविक रूप से, सरकार को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए.
यह भी पढ़ें: PM मोदी बने सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेता, CM योगी आदित्यनाथ ने इस अंदाज में दी बधाई
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.