कौन बनेगा करोड़पति में एक बार फिर ज्ञान के दम पर एक बेटी अपने परिवार की आर्थिक हालत सुधारने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ती नजर आई।
जीते खुद का घर बनाने के पैसे?
यूं तो रुचिता के लिए खुद का घर बनाने को 25 लाख रुपये काफी थे, लेकिन खेल तो आगे बढ़ना ही था। शुक्रवार को जब उन्होंने हॉट सीट पर बैठकर खेल आगे शुरू किया तो उनके पास 2 लाइफलाइन बाकी रह गई थीं। एक लाइफलाइन का इस्तेमाल करके उन्होंने 50 लाख रुपये के सवाल का सही जवाब दिया। इसके बाद आई वो चुनौती, जिसे पार करके वह 1 करोड़ की धनराशि जीत सकती थीं। तो चलिए जानते हैं कि क्या था यह 1 करोड़ रुपये का सवाल और क्या रुचिता इसका सही जवाब दे पाईं?
क्या था 1 करोड़ रुपये का सवाल?
सवाल था: किस क्रिकेटर के नाम यह अनोखा रिकॉर्ड है कि वह टेस्ट मैच की दोनों पारियों में एक ही गेंदबाज की हैट्रिक का हिस्सा बनकर आउट हुए हैं? विकल्प थे: A. सिड एमरी, B. टॉमी वार्ड, C. क्लाउड जेनिंग्स, D. बिल व्हिट्टी। रुचिता ने माना कि उन्हें सही जवाब नहीं पता है और उन्होंने अपनी आखिरी लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। संकेत सूचक लाइफलाइन का इस्तेमाल करने के बाद भी जब रुचिता सही जवाब गेस नहीं कर पाईं तो उन्होंने यह खेल यहीं पर छोड़ दिया। रुचिता ने कौन बनेगा करोड़पति से कुल 50 लाख रुपये जीते।
रुचिता की हालत सुन भर आएंगी आंखें?
जब खेल आगे बढ़ाने के लिए रुचिता से कोई एक जवाब चुनने को कहा गया, तब जो जवाब उन्होंने चुना वह गलत था। ऐसे में रुचिता का खेल छोड़ने का फैसला पूरी तरह सही रहा। रुचिता ने क्लाउड जेनिंग्स का नाम चुना, जो गलत था। सही जवाब टॉमी वार्ड था। बता दें कि रुचिता ने बताया वह एक स्टूडेंट हैं और SSC की परीक्षा देने की इच्छुक हैं। रुचिता ने शो पर बताया कि उनके पास अपनी किताबें खरीदने तक के पैसे नहीं होते हैं। वह मुंबई के धारावी में अपने माता-पिता और भाई के साथ 10 फुट के छोटे से कमरे में रहती हैं । फैमिली की आर्थिक स्थिति खराब है, क्योंकि रुचिता के पिता प्रतिदिन केवल 600 रुपये कमाते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.