लोहे की कड़ाही में अक्सर जंग लग जाता है। खासकर अगर लंबे समय तक कड़ाही रख रहे, तो जंग इतना ज्यादा हो जाता है कि उसमें खाना बनाने का मन नहीं करता। अगर आपके साथ भी ये प्रॉब्लम हो रही है, तो ये क्लीनिंग टिप्स आज ही नोट कर लें।
जंग लगी कड़ाही और पैन को कैसे साफ करें?
नींबू और विनेगर का इस्तेमाल करें
अगर आपकी कड़ाही या पैन में जंग लग गया है, तो नींबू और विनेगर यानी सफेद सिरके की मदद से आप इसे बिल्कुल क्लीन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले कड़ाही को गैस पर गर्म होने के लिए रखें। जैसे ही कड़ाही गर्म हो, इसमें 3-4 चम्मच सादा पानी डालें। साथ ही डेढ़ से दो चम्मच सफेद सिरका एड करें। पानी बिल्कुल खौलने लगे तो गैस की फ्लेम बंद कर दें या बिल्कुल लो पर रखें। बस कड़ाही गर्म होनी चाहिए।
अब एक नींबू को बीच में से आधा काट लें और उसे विनेगर वाले घोल में डालकर कड़ाही को अच्छी तरह से रगड़ना शुरू करें। गर्म-गर्म कड़ाही में सारा जंग आसानी से छूटना शुरू हो जाएगा। इस दौरान हाथ जल सकता है, इसलिए आप नींबू में चाकू घुसाकर क्लीनिंग कर सकते हैं। आप देखेंगे कि सारा जंग कड़ाही को छोड़ रहा है। फिर इसे नॉर्मल डिशवॉश और पानी की मदद से वॉश कर लें।
हमेशा पानी को सुखाकर ही रखें कड़ाही
कड़ाही में जंग अक्सर नमी की वजह से लगता है। जब आप कड़ाही धोने के बाद उसका पानी सुखाए बिना ही रख देते हैं, तो कड़ाही में जंग लगने का प्रॉसेस शुरू हो जाता है। इसलिए धोने के बाद कड़ाही को गैस पर रखें और उसका पानी अच्छे से सूखने दें। फिर किसी साफ कपड़े से इसे पोंछ लें। कड़ाही में बिल्कुल भी नमी नहीं रहेगी और आगे जंग भी लगने से बच जाएगा।
थोड़ा सा तेल लगाकर जरूर रखें
लोहे की कड़ाही या पैन को धोने के बाद यूं ही ना रखें। कड़ाही को हल्का गर्म करने के बाद उसपर थोड़ा सा सरसों का या कोई भी खाने वाला लगा दें। इससे कड़ाही की सतह पर दो दोबारा जंग लगने से बचाने में मदद मिल सकती है। एक बार आप ये दोनों चीजें फॉलो कर लेंगे, तो कड़ाही लंबे समय तक रखने पर भी उसमें ज्यादा जंग लगने की समस्या नहीं होगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.