केबीसी 18 को लेकर सोनी चैनल ने 3 नए विज्ञापन भी जारी किए। इन तीनों विज्ञापनों में शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने ये ऐलान कर दिया है कि इस बार खेल में बदलाव होने जा रहा है। इन विज्ञापनों में बिग बी कह रहे हैं कि “इस बार जवाब याद करने से काम नहीं चलेगा, इस बार सोचना पड़ेगा।”
केबीसी 2026 के एक प्रोमो में बिग बी कहते हैं, ”आज-कल जवाब जो है वो हर जगह मिलने लग गया है, आपकी जेब में भी. नहीं समझे? अरे भाईसाहब आपके फ़ोन पर। इसलिए इस बार केबीसी में हमने कुछ बदलने का प्रयत्न किया है, जवाब याद रखने से काम नहीं चलेगा, उस जवाब के आपके लिए सोचना पड़ेगा। जी हां, सोचना पड़ेगा”।
दूसरे प्रोमो में अमिताभ बच्चन कहते हैं, “भुघोल, इतिहास, और विज्ञान इन सबका ज्ञान इस बार केबीसी में काफी नहीं होगा। क्योंकि, अब खेल जो है वो बदल गया है। केवल उत्तर याद रखने से काम नहीं चलने वाला…’सोचना पड़ेगा’… जी हाँ”।
इसी प्रकार ‘कौन बनेगा करोड़पति’ 18 के तीसरे प्रोमो में अमिताभ बच्चन कहते हैं, “देखिए आज एआई ने दुनिया को बदल दिया है, और ये बदलाव जो है ना रुकने वाला नहीं है। जो कल तक नामुमकिन लगता था, वो आज पल भर में मुमकिन हो जाता है। और इस बदलती हुई दुनिया में हम सबको भी बदलना पड़ेगा .. इसलिए, केबीसी में भी हमने कुछ बदलने का प्रयास किया है, अब उत्तर देने से पहले आपको… हां… ‘सोचना पड़ेगा”’।
बता दें कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शुरुआत स्टार प्लस पर सन 2000 में हुई थी। इस कारण वर्ष 2025 में KBC के 25 वर्ष पूरे हो गए थे। इसे एक उत्सव की तरह 2024 से 2025 तक के सीजन में मनाया गया था। इसके अलावा अभी कुछ समय पहले दूरदर्शन ने भी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के पुराने एपिसोड का अपने चैनल पर प्रसारण शुरू किया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.