सूर्या और तृषा कृष्णन की हालिया रिलीज फिल्म ‘करुप्पु’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और लगातार नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ इसने न केवल छप्पर फाड़ कमाई कर डाली है बल्कि कई फिल्मों को भी धूल चटा दी है. अब इसने रजनीकांत की ‘एंथिरन’ के घरेलू लाइफटाइम कलेक्शन को भी मात दे दी है. चलिए यहां ‘करुप्पु’ के 14वें दिन की कमाई जानते हैं.
‘करुप्पु’ ने 14वें दिन कितना किया कलेक्शन? (Karuppu B0x Office Collection Day 14)
‘करुप्पु’ को बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ के अलावा शायद ही कोई टक्कर दे रही है, क्योंकि ‘कारा’ भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है. वहीं सूर्या की ये नई फिल्म फिलहाल टिकट खिड़की पर जम चुकी है और जमकर नोट छाप रही हैं. वहीं रिलीज के पहले हफ्ते में धुआंधार कमाई करने के बाद दूसरे हफ्ते में भी इसने पूरी रफ्तार बनाए रखीं. यहां तक कि रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को तो इसने अपनी कमाई में तगड़ा जंप भी दिखाया.
- इसी के साथ फिल्म के कलेक्शन की बात करें को सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 14वें दिन, ‘करुप्पु’ ने 3,881 शो में 4.95 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है.
- अब भारत में फिल्म की 14 दिनों की नेट कमाई 168.15 करोड़ हो गई है जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 194.55 करोड़ रुपये हुआ है.
‘करुप्पु’ ने 14वें दिन वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई?
विदेशों में, फिल्म ने 14वें दिन 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 72.50 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 267.05 करोड़ हुआ है.
रजनीकांत की एथिरन को छोड़ा पीछे
‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करन के साथ ही तमाम फिल्मों को धूल भी चटा रही है. हाल ही में इसने कबाली के 150.12 करोड़ के घरेलू लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा था. वहीं अब, इस एक्शन ड्रामा फिल्म ने रजनीकांत की एथिरन का गरूर तोड़ दिया है जिसने 2010 में भारत में 165 करोड़ कमाए थे. सूर्या अब भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों की टॉप 10 सूची में शामिल होने के टारगेट पर निगाहें जमाए हुए है. इस लिस्ट में जगह बनाने के लिए ‘करुप्पु’ को वारिसु (178.14 करोड़) को पछाड़कर आगे निकलना होगा. उम्मीद है कि तीसरे वीकेडं में फिल्म ये कमाल भी कर दिखाएगी.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.