साउथ एक्टर सूर्या की पिछली रिलीज फिल्म रेट्रो बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हुई थीं. वहीं अब वे ‘करुप्पू’ से बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे है. इसमें तृषा कृष्णन भी अहम रोल में नजर आएंगीं.फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही काफी बज बन गया था. हालांकि इसके मॉर्निंग शोज कैंसिल हो गए हैं. ऐसे में चलिए यहा जानते हैं कि सूर्या की फिल्म ‘करुप्पू’ पहले दिन कैसी शुरुआत कर सकती है.
‘करुप्पू’ के शो हुए कैंसिल
करप्पू फाइनली 14 मई यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज होनी है. फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें हैं लेकिन इसकी शुरुआत निराशाजनक होती नजर आ रही है. दरअसल होमटाउन में इसके सुबह 9 बजे के स्पेशल शो कैंसिल कर दिए गए जिसके फैंस काफी निराश हुए. वहीं अब, कुछ खबरों के मुताबिक फिल्म के दोपहर के शो भी कुछ जगहों पर रद्द किए जा रहे हैं. ऐसे में फिल्म के कलेक्शन पर यकीनन काफी असर पड़ेगा.
बता दे तमिलनाडु के नए सीएम थलपति विजय ने बुधवार को राज्य में फिल्म के सुबह 9 बजे के शो को इजाजत दे दी थी इसके लिए मेकर्स ने नए सीएम का शुक्रिया भी किया था लेकिन बदकिस्मती से डिस्ट्रिब्यूटर्स के साथ फाइनेंशियल इश्यू की वजह से इसके सुबह के शो रद्द कर दिए गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमिलनाडु में 10 करोड़ रुपये बकाया हैं, जिसके कारण डिस्ट्रिब्यूटर्स ने फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी है.
तमिलनाडु में सुबह के शो कैंसिल होने के बावजूद, कुछ खबरों में कहा गया है कि सूर्या ने समस्या का हल निकालने के लिए हस्तक्षेप किया है लेकिन अभी तक सिचुएशन क्लियर नहीं है. इसलिए बताया जा रहा है कि दोपहर के शो भी प्रभावित हुए हैं. इसलिए, अगर समस्या का समाधान हो जाता है, तो ‘करुप्पू’ शाम को ही रिलीज हो पाएगी. ऐसे में फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर काफी असर पड़ा है.
ये भी पढ़ें:-किंग खान की नई लग्जरी कार ने खींचा फैंस का ध्यान, मुंबई की सड़कों पर दिखी शानदार SUV, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
‘करुप्पू’ की कैसी रह सकती है ओपनिंग?
पहले दिन की एडवांस बुकिंग के मुताबिक ‘करुप्पू’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 4.55 करोड़ रुपये के टिकट बेचे हैं. ऐसे में प्री टिकट सेल के आंकड़े को देखते हुए ‘करुप्पू’ पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में शुरुआत कर सकती थी और साथ ही 2026 में कॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाने के लिए परासक्ति (12.35 करोड़ रुपये) को पछाड़ सकती थी. लेकिन कई शो कैंसिल होने की वजह से इसकी ओपनिंग पर असर पड़ा है.
ऐसे में अगर फिल्म शाम को रिलीज होती है, जैसा कि उम्मीद की जा रही है, तो भी इसके पास 2026 में कॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज करने का मौका है. पारसक्ति (12.35 करोड़), एलआईके: लव इंश्योरेंस कंपनी (6.85 करोड़) और कारा (6.2 करोड़) के बाद ये कॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग कर सकती है. इसके बाद, कल से रफ्तार पकड़ने के लिए दर्शकों का पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ होना जरूरी होगा.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.