बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अब एक नई उपलब्धि को लेकर चर्चा में हैं। शनिवार, 18 जुलाई 2026 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 2024 की बेहतरीन फिल्मों के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान किया। नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में विजेताओं के नाम की आधिकारिक घोषणा की, जिसमें कार्तिक आर्यन को 2024 की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। कार्तिक ये अवॉर्ड ममूटी के साथ साझा करेंगे, जिन्हें ‘ब्रमायुगम’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। अब कार्तिक आर्यन ने इस जीत पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें अपने परिवार के साथ इस बड़ी जीत का जश्न मनाते देखा जा सकता है।
कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड
कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ फिल्म में अपने शानदार अभिनय के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में ‘बेस्ट एक्टर’ का अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म में उन्होंने भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया है, जिसके लिए उन्हें काफी फिजिकल और मेंटल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना पड़ा था। अवॉर्ड मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दिखाते हुए एक वीडियो में कार्तिक आर्यन को रोते, मुस्कुराते और अपने परिवार के साथ जश्न मनाते देखा जा सकता है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्टर ने बताया कि वह लंबे समय से इस अवॉर्ड का सपना देख रहे थे।
कार्तिक आर्यन ने शेयर किया वीडयो
कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लैपटॉप पर नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा की लाइव स्ट्रीमिंग देख रहे थे। इस दौरान जैसे ही कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ में उनकी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर का ऐलान किया गया, वह भावुक हो गए। जैसे ही उनके नाम का ऐलान होता है वह स्क्रीन की ओर इशारा करते हैं और फिर अपने करीबियों के साथ इस पल का जश्न मनाते हैं।
कार्तिक आर्यन का पोस्ट
वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, ‘अभी भी इस एहसास को महसूस कर रहा हूं। कुछ पल शब्दों से कहीं बड़े होते हैं, और यह उनमें से ही एक है। बरसों से देखा मेरा सपना आखिरकार सच हो गया है। हमेशा विनम्र और आभारी रहूंगा। बेस्ट एक्टर नेशनल अवॉर्ड – चंदू चैंपियन।’
साजिद नाडियाडवाला ने कार्तिक आर्यन को दी बधाई
कार्तिक आर्यन को साजिद नाडियाडवाला ने भी इस जीत की बधाई दी है। उन्होंने बैनर के सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा: ‘फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर कार्तिक आर्यन को बहुत-बहुत बधाई। इस फिल्म के लिए कार्तिक को उनका पहला नेशनल अवॉर्ड जीतते हुए देखना ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ के सभी सदस्यों के लिए बेहद खुशी और गर्व का पल है। कार्तिक ने स्क्रीन पर जो किया, वह किसी जादू से कम नहीं था। हमने उन्हें चंदू चैंपियन में मिस्टर मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाने के लिए अपना सब कुछ झोंकते हुए देखा है। उन्होंने जो फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन, डेडिकेशन दिखाया, वह वाकई असाधारण था। कबीर खान का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने इतनी शिद्दत से इस खूबसूरत कहानी का निर्देशन किया। उन सभी का धन्यवाद जिन्होंने हमारी फिल्म को पसंद किया और हमारे चैंपियन का साथ दिया। यह सम्मान हम सभी के लिए बहुत खास है। एक चैंपियन का जन्म हुआ। एक चैंपियन का किरदार निभाया गया। और अब पूरा देश हमारे चैंपियन का जश्न मना रहा है!’
कार्तिक आर्यन का वर्क फ्रंट
कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो, पिछली बार वह ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की Sacnilk के अनुसार, इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 260.11 करोड़ रुपये (नेट) और दुनिया भर में 400.35 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह ‘नागजिला’ में नजर आएंगे। इसके अलावा कार्तिक आर्यन ‘कैप्टन इंडिया’ में भी नजर आएंगे, जो 2027 में रिलीज होगी। पिछले दिनों ही फिल्म से कार्तिक का लुक जारी किया गया था, जिसमें वह सिर पर टोपी और यूनिफॉर्म पहने नजर आए थे।
ये भी पढ़ेंः नेशनल फिल्म अवॉर्ड का ऐलान, ‘श्रीकांत’ बनी बेस्ट फिल्म, कार्तिक आर्यन-यामी गौतम ने मारी बाजी, देखें विजेताओं की लिस्ट
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.