करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के क्यूट कपल्स में से एक हैं. फैंस इस जोड़ी की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दोनों की सगाई भी हो चुकी है. हाल ही में करण ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तेजस्वी को नेटफ्लिक्स इंडिया के रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ में बेहद फिल्मी और रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया.
करण कुंद्रा ने दिया टोलर्स को जवाब
इसके बाद करण ने खुलासा किया कि उन्होंने तेजस्वी को प्रपोज करने से पहले अपने पेरेंट्स की मंजूरी ली थी, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया. अब इस पूरे मामले पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है.
सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में करण ने उन लोगों को जमकर लताड़ लगाई, जो उन्हें तेजस्वी को प्रपोज करने से पहले फैमिली से मंजूरी लेने पर ट्रोल कर रहे थे. दरअसल, करण ने तेजस्वी को प्रपोज करने से पहले अपने माता-पिता को वीडियो कॉल करके उनका आशीर्वाद लिया था.
ये भी पढ़ें:- जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश! वायरल वीडियो देख फैंस हुए एक्साइटेड
‘अपने पेरेंट्स की अहमियत नहीं भूलनी चाहिए’
करण ने हैरानी जताते हुए कहा, ‘अगर आप माता-पिता से नहीं पूछेंगे, अगर आप अपने भाइयों से नहीं पूछेंगे, तो किससे पूछेंगे? ज़िंदगी के बड़े फैसलों में परिवार को शामिल करना नेगेटिव बात नहीं होनी चाहिए. ये शर्म की बात है कि कुछ लोग सोचते हैं कि जरूरी फैसलों में माता-पिता को शामिल न करना ठीक है. किसी और के आने से आपको अपने पेरेंट्स की अहमियत नहीं भूलनी चाहिए.’
‘कौन सी दुनिया में पैदा हुए हो?’
करण ने आगे कहा, ‘जो लोग मुझे कमेंट कर रहे हैं कि तुम्हें अपने माता-पिता से बात नहीं करनी चाहिए, भाई कौन सी दुनिया में पैदा हुए हो? हिंदुस्तान में पैदा हुए हो कि कहीं कार्दशियन के घर पैदा हुए हो तुमलोग? तेजस्वी को भी इस बात से कोई दिक्कत नहीं थी कि मैंने प्रपोजल से पहले अपने परिवार से इस बारे में बात की और उनकी मंजूरी ली.’
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी
बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ से शुरू हुई. शो के दौरान दोनों की बीच दोस्ती हुई और ये दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई. ये कपल अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति प्यार का इजहार करता रहता है. दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हैं. करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने दुबई में खरीदा 2 करोड़ का आलीशान घर, 1 BHK फ्लैट में है इनडोर पूल
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.