करण कुंद्रा ने ट्रोलर्स की बोलती की बंद
करण कुंद्रा हाल ही में सिद्धार्थ कनन के शो में पहुंचे, जहां उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘अगर आप अपने पेरेंट्स से नहीं पूछोगे, बड़े भाई से नहीं पूछोगे तो किस्से पूछोगे? जितने भी लोग बोल रहे हैं कि पेरेंट्स से बात नहीं करनी चाहिए, उन पर लानत है। ये बहुत शर्म क बात है कि कुछ लोग समझते हैं कि आपका फ्यूचर हसबैंड पेरेंट्स की परवाह छोड़ दे या उनकी राय लेना छोड़ दे। वो पेरेंट्स हैं, जिन्होंने पाल-पोस कर बड़ा किया है। किसी के आ जाने से आप अपने पेरेंट्स की पोजीशन नहीं भूल जाओगे।’
मैं भारतीय हूं, पेरेंट्स का हमेशा सम्मान करूंगा- करण
उन्होंने आगे कहा, ‘जो मुझे लेकर कमेंट कर रहे हैं कि आपको अपने पेरेंट्स से बात नहीं करनी चाहिए थी, उन पर लानत है। कौन सी दुनिया में पैदा हुए हो? हिंदुस्तान में पैदा हुए हो या कार्दशियनस के घर पैदा हुए हो? मैं भारतीय हूं और मैं अपने पेरेंट्स का हमेशा सम्मान करूंगा। मेरे पेरेंट्स की सलाह मेरे लिए सबसे बड़ी चीज है, भाड़ में जाओ।’
‘तेजस्वी को दिक्कत नहीं, तो लोगों को क्यों?’
एक्टर ने कहा, ‘क्या आपके पेरेंट्स आपका बुरा चाहेंगे? नहीं। फिर उनसे ज्यादा सही जवाब और कौन दे सकता है? क्या वो आपकी जिंदगी या आपका रिलेशनशिप बर्बाद करना चाहेंगे? तेजस्वी को इससे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन लोगों को है। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। भाड़ में जाएं।’
कैसे शुरू हुई करण-तेजस्वी की लव स्टोरी?
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी की बात करें तो, ‘बिग बॉस 15’ के घर में शुरू हुई थी। शो में दोनों की जोड़ी को फैंस ने ‘तेजरन’ नाम दिया था। शो के खत्म होने के बाद भी दोनों साथ में हैं। बीते 4 सालों तक एक-दूजे को डेट करने के बाद कपल ने सगाई कर ली। अब फैंस को दोनों की शादी का इंतजार है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.