करण कुंद्रा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया व्लॉग पोस्ट किया है। इस व्लॉग में करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश को पानी के नीचे प्रपोज करते नजर आए। फैंस इस प्रपोजल को देख बोले कि ये दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं।
छुट्टियां मनाने मॉरिशस गए थे करण और तेजस्वी
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश छुट्टियां मनाने मॉरिशस गए थे। इसका ट्रेवल ब्लॉग करण कुंद्रा ने अपने यूट्यूब पर शेयर किया है। मॉरिशस में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने स्कूबा डाइविंग की।
करण ने पानी के नीचे किए तेजस्वी को प्रपोज
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने स्कूबा डाइविंग के दौरान पानी के नीचे की दुनिया का वीडियो अपने व्लॉग में शेयर किया। वीडियो में दिखाई पड़ता है कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा पहले तो हाथों से दिल बनाते हैं। इसके बाद करण कुंद्रा अपने घुटनों पर नीचे जाते हैं और तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज करते हैं। क्योंकि कपल पानी के नीचे थे तो वो बोल तो नहीं पा रहे थे, लेकिन करण कुंद्रा ने इशारों में तेजस्वी को आई लव यू बोला।
करण और तेजस्वी पर फैंस ने लुटाया प्यार
करण कुंद्रा के इस वीडियो पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं। एक यूजर ने लिखा- भाई प्रपोजल दो बार हो गया, अब शादी कर लो। एक ने लिखा- मैं बस एक चीज का इंतजार कर रही हूं कि जल्दी करण सर और तेजस्वी प्रकाश एक दूसरे से शादी कर लें। मैंन इन दोनों को साथ में खुश देखना चाहती हूं। एक ने लिखा- करण सर आपके व्लॉग बहुत अच्छे होते हैं, लेकिन आप बहुत छोटे व्लॉग बनाते हैं। प्लीज आप अपने और तेजस्वी के बहुत सारे वीडियोज शेयर किया करें।
कब और कहां शुरू हुई थी करण और तेजस्वी की लव स्टोरी
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों के प्यार की शुरुआत बिग बॉस 15 के घर में शुरू हुई थी। शो के दौरान कई बार लोगों ने कहा कि करण और तेजस्वी सिर्फ कैमरों के लिए प्यार करने का नाटक कर रहे हैं, लेकिन इस कपल ने लोगों की बातों को झूठा साबित कर दिया। तब से अबतक करण और तेजस्वी साथ हैं।
नेटफ्लिक्स के शो पर भी करण ने तेजस्वी को किया था प्रपोज
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो देसी ब्लिंग में हिस्सा लिया था। देसी ब्लिंग के लास्ट एपिसोड में करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश को शाही अंदाज में प्रपोज करते नजर आए थे। इस प्रपोजल से पहले शो में तेजस्वी और करण की एक बड़ी लड़ाई हुई थी। तेजस्वी इतना ज्यादा दुखी थीं कि वो दुबई से भारत आने के लिए पैकिंग तक करने लगी थीं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.