दिग्गज कपिल देव ने बीसीसीआई को सलाह दी है कि सीनियर खिलाड़ियों को बहुदिवसीय मैच खेलना अनिवार्य कर देना चाहिए। जिससे उनके साथ युवा खिलाड़ियों को सीखने का मौका मिलेगा
भारत के दिग्गज का मानना है कि स्पिन के खिलाफ भारतीय टीम के संघर्ष की मुख्य वजह सीनियर खिलाड़ियों द्वारा घरेलू क्रिकेट में हिस्सा नहीं लेना है। उन्होंने कहा कि मल्टी-डे मैच खेलने अनुभवी बल्लेबाजों को अपने कौशल को निखारने में मदद मिलेगी और युवा क्रिकेटरों को भी उनसे सीखने का अवसर मिलेगा। कपिल देव ने जेआईटीओ प्रीमियर लीग से पहले बेंगलुरु ब्लास्टर्स के लॉन्च इवेंट में कहा, ”घरेलू क्रिकेट खेलना काफी जरूरी है। स्पिन के खिलाफ भारतीय टीम इसलिए संघर्ष कर रही है क्योंकि सीनियर खिलाड़ी ज्यादा घरेलू क्रिकेट नहीं खेलते हैं। यहीं पर बीसीसीआई को सख्ती बरतनी चाहिए और सभी के लिए बहुदिवसीय मैच खेलना अनिवार्य कर देना चाहिए। इसका दूसरा पहलू यह है कि युवा पीढ़ी को शीर्ष खिलाड़ियों से सीखने का मौका मिलेगा।”
उन्होंने आगे कहा, ”हाल के दिनों में भारतीय टीम स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाई है। वे बहुत ज्यादा टी20 और वनडे खेलते हैं। टेस्ट मैच एक अलग तरह की चुनौती है। मुझे उम्मीद है कि वे एक साथ मिलकर इसका हल निकाल सकते हैं।
श्रीलंका ने टीम का किया ऐलान
भारतीय टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है, जहां दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। भारत के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका की 16 सदस्यीय टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला की तीन साल बाद श्रीलंका की टेस्ट टीम में वापसी हुई है, जबकि ऑफ स्पिनर केशारा नुवांथा को पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। धनंजय डी सिल्वा टीम की कप्तानी करेंगे जबकि अनुभवी हरफनमौला कामिंदु मेंडिस उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे।
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका की टीम-
धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदाना, निशान मदुश्का, कामिंदु मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चांदीमल, पसिंदू सूरियाबंदारा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशारा नुवांथा, मिलान रत्नायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.