कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी ने दिलीप राज के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, “एक अच्छे एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और सबसे बढ़कर एक अच्छे इंसान… भले ही मैं उनसे कुछ ही बार मिला हूं, लेकिन उनकी पर्सनैलिटी की छाप हमारे दिमाग से नहीं मिट सकती। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें। RIP।”
दिलीप राज का जन्म 2 सितम्बर 1978 को बेंगलुरु में हुआ था। बचपन से ही उनका झुकाव कला और मनोरंजन की दुनिया की ओर था। उन्होंने थिएटर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद टीवी और फिल्मों का रुख किया। उनका पहला टीवी शो ‘Kambada Mane’ था। उन्होंने ‘अर्ध सत्य’, ‘रंगोली’, ‘कुमकुम भाग्य’, ‘मांगल्य’, ‘मालेबिल्लू’, ‘प्रीतिगागी’ और ‘रथसप्तमी’ समेत कई सफल टीवी सीरियलों में काम किया। साल 2005 में दिलीप ने फिल्मों में डेब्यू किया था।
दिलीप राज को पहचान साल 2007 की फिल्म ‘मिलाना’ से मिली, जिसमें उन्होंने दिवंगत सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद वे कन्नड़ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय चेहरे बन गए। ‘यू टर्न’ और ‘बॉयफ्रेंड’ जैसी फिल्मों में भी उन्होंने यादगार भूमिकाएं निभाईं।
फिल्मों के अलावा टीवी पर भी उन्होंने अपनी अलग जगह बनाई। जी कन्नड़ का हिट शो ‘हिटलर कल्याणा’ में मुख्य किरदार निभाकर वे दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गए थे। उनकी अभिनय शैली और स्क्रीन पर मौजूदगी को लोगों ने खूब सराहा। वे एक बेहतरीन डबिंग आर्टिस्ट के रूप में भी जाने जाते हैं।
दिलीप राज की शादी श्रीविद्या राज से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.