इन दिनों सेलिब्रेटीज को ऑनलाइन ट्रोलिंग का समाना करना पड़ रहा है। हाल ही में एक्टर और BJP सांसद कंगना रनौत ने MLA मैथिली ठाकुर के सपोर्ट में आई हैं। दरअसल, मैथिली ठाकुर को कुछ दिन पहले मुबंई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल में एक लग्जरी नीली रॉल्स-रॉयस कलिनन कार में पहुंचने पर ट्रोल किया गया था।
इंटरनेट यूजर्स ने सवाल उठाया कि अपनी राजनीतिक यात्रा के एक साल के भीतर ही बिहार की MLA और सिंगर के पास इतनी मंहगी लग्जरी SUV कार कैसे हो सकती है, इस कार की ऑन-रोड कीमत 13 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है।
इस दौरान, बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना रनौत ने सवाल किया कि जब राजनेता अपनी जिंदगी बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं, तो ट्रोलर्स हमेशा परेशान क्यों हो जाते हैं।
क्या बोली कंगना?
फिलहाल कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, ” कुछ लोग को तब जलन होने लगती है जब वे राजनेताओं को अच्छी जिंदगी जीते हुए देखते हैं। अब हमारे युवा विधायक को लग्जरी कार इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। हम भले ही समाज सेवा के लिए समर्पित हों, लेकिन हमारे अपने करियर, जिंदगी और लोकप्रियता भी है। हम निस्वार्थ भाव से जनहित के लिए काम करते हैं, लेकिन कुछ लोगों को हमारे अच्छी तरह रहने से इतनी तकलीफ क्यों होती है?
आखिर कौन हैं मैथिली ठाकुर?
फेमस लोक गायिका से नेता बनीं मैथिली ठाकुर 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में एक दिग्गज नेता को हराया है। उन्होंने RJD के कद्दावर नेता विनोद मिश्रा को बड़े अंतर से हराया और बिहार की सबसे युवा विधायक बनीं। मैथिली ठाकुर एक मशहूर सिंगर हैं, जिन्होंने विधानसभा चुनाव के समय BJP उम्मीदवार के तौर पर राजनीति में अपना पहला कदम रखा। मैथिली भारतीय शास्त्रीय संगीत और लोक परंपराओं में प्रशिक्षित, उनके गायन में मैथिली, भोजपुरी और भक्ति भजन के लिए फेमस गायिका हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.