Kalki 2 Update: इंडियन सिनेमा की साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अब दर्शकों की निगाहें इसके अपकमिग सीक्वल पर टिकी हैं। निर्देशक नाग अश्विन ने फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर बड़ी जानकारी शेयर की है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट लेवल सातवें आसमान पर है। फिल्म के सीक्वल में मुख्य किरदार को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बीच, निर्देशक के हालिया बयान ने फिल्म के फ्यूचर में बनाने की तैयारियों पर से पर्दा उठा दिया है।
‘कल्कि 2’ की शूटिंग को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट
फिल्म कल्कि 2898 एडी की सफलता के बाद अब फैंस इसकी अगली कड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साउथ सुपरस्टार प्रभास और निर्देशक नाग अश्विन की इस साइंस-फिक्शन फिल्म के सीक्वल को लेकर खुद निर्देशक ने एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर लोग जानने को उत्सुक हैं कि इस बार कहानी किस दिशा में आगे बढ़ेगी।
अगस्त या सितंबर में शुरू होगी शूटिंग
हाल ही में ‘सिंग गीथम’ के रिलीज के प्रमोशन के एक कार्यक्रम के दौरान नाग अश्विन ने फिल्म की शूटिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि टीम अगस्त या सितंबर महीने से लगातार शूटिंग शुरू करने की योजना बना रही है। निर्देशक ने कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी तरह से तैयार है और तैयारी का अधिकतर काम भी पूरा हो चुका है। इसीलिए वे इस प्रक्रिया को काफी तेजी से पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि शूटिंग लंबे समय तक चलेगी और वे जल्द ही इसे पूरा कर लेंगे।
दीपिका की जगह कौन सी एक्ट्रेस लेंगी जगह
फिल्म के पहले पार्ट में मुख्य भूमिका निभाने वाली दीपिका पादुकोण अब इसके सीक्वल का हिस्सा नहीं हैं। खबरों के मुताबिक, क्रिएटिव मतभेदों के चलते दीपिका ने इस फिल्म से दूरी बना ली है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि फिल्म में सम 80 का किरदार कौन निभाएगा। सोशल मीडिया और सिनेमा गलियारों में चल रही चर्चाओं के अनुसार, आलिया भट्ट का नाम इस रोल के लिए सबसे आगे चल रहा है। हालांकि, फिल्म के मेकर्स की तरफ से अभी तक किसी भी एक्ट्रेस के नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई गई है। गौरतलब है कि फिल्म के पहले भाग में अमिताभ बच्चन और कमल हासन ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं और सीक्वल में भी उनका दमदार अभिनय देखने को मिलेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.