England vs Pakistan: इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है। हालांकि, इंग्लैंड को कप्तान जो रूट एक बात मानने को तैयार नहीं हैं।
‘मुझे लगता है कि ऐसा कहना…’
सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच बुधवार (9 सितंबर) से बर्मिंघम के मैदान पर शुरू होगा। रूट ने बर्मिंघम टेस्ट से पहले कहा, ”बिल्कुल, हमें चुनौती का सामना करना पड़ा है। मुझे लगता है कि ऐसा कहना पाकिस्तान और हमारे टीम के लिए थोड़ा अपमानजनक है। हमने उन्हें गेम में हावी होने का मौका इसलिए नहीं दिया क्योंकि हमने बहुत अच्छा खेला और हमने जल्दी सिचुएशन और पिच को पढ़ा।” बता दें कि इंग्लैंड ने मैच में पाकिस्तान के संभलने से पहले ही कंट्रोल हासिल कर लिया। पहला मैच तीन दिन के भीतर समाप्त हुआ जबकि दूसरा बारिश के कारण चौथे दिन तक खिंचा। रूट का मानना है कि एकतरफा मैचों का आकलन अक्सर बहुत आसान हो जाता है, खासकर जब जीतने वाली टीम के प्रदर्शन की क्वालिटी को नजरअंदाज कर दिया जाता है।
‘पिछले दो मैच में जो भी हुआ….’
इंग्लिश कप्तान ने कहा, ”मुझे लगता है कि यह कहना बहुत आसान है कि एक टीम बहुत अच्छी है और एक टीम खराब है। आम तौर पर यह कहीं बीच में होता है। अगर एक टीम शानदार रही है, तो दूसरी टीम खराब नहीं हो सकती और इसका उल्टा भी हो सकता है। मुझे लगता है कि उस बीच के एरिया में रहना और यह समझना जरूरी है कि ऐसा नहीं है।” इंग्लैंड के सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के बाद भी रूट ने आखिरी टेस्ट के एकतरफा होने से इनकार किया। उन्होंने कहा, ”पिछले दो मैच में जो भी हुआ, इस हफ्ते हमारे लिए यह बिल्कुल अलग बात है। ड्रेसिंग रूम में बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, और आपको इसके लिए तैयार रहना होगा।” पाकिस्तान बर्मिंघम टेस्ट में काफी बदलावों के साथ उतरेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आखिरी मैच से पहले मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक समेत सात खिलाड़ियो को स्वदवेश वापस बुला लिया। बोर्ड ने हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर उगल को भी हटा दिया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.