Duleep Trophy Final LIVE Score: आज दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल का चौथा दिन है। ईस्ट जोन के खिलाफ साउथ जोन की टीम पहली पारी में बुरी तरह जूझ रही है। कप्तान तिलक वर्मा अर्धशतक जड़कर नाबाद हैं।
Duleep Trophy Final Live Score in Hindi Day 4
साउथ जोन पहली पारी 242/6 (80 ओवर)
ईस्ट जोन पहली पारी 708/10 (163 ओवर)
देवदत्त पडिक्कल ने ठोका अर्धशतक
श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन करे वाले देवदत्त पडिक्कल ने पहली पारी में साउथ जोन के लिए अर्धशतक ठोका। उन्होंने मंगलवार को 104 गेंदों में चार चौकों के जरिए 62 रन बनाए। पडिक्कल ने एन जगदीसन के साथ (32) के साथ दूसरे विकेट के लिए 70 और शेख रशीद (29) और के संग तीसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। ओपनर रिकी भुई (1) का बल्ला नहीं चला। स्मरण रविचंद्रन ने 23 और श्रेयस गोपाल ने 26 रनों का योगदान दिया। स्मरण ने तिलक के साथ पांचवें विकेट के लिए 45 रन जोड़े। गोपाल ने तिलंग के संग छठे विकेट के लिए 66 रन की पार्टनरशिप की।
मोहम्मद शमी ने की प्रभावी गेंदबाजी
धाकड़ पेसर मोहम्मद शमी ने तीसरे दिन प्रभावी गेंदबाजी की। शमी ने दिन में तीन छोटे स्पेल किए। उन्होंने पहले तीन ओवर में दो मेडन डालते हुए सिर्फ एक रन दिया। दूसरे स्पेल में चार ओवर में एक मेडन के साथ 10 रन देकर एक विकेट और तीसरे स्पेल में चार ओवर में एक मेडन के साथ छह रन देकर एक विकेट हासिल किया। इस तरह उन्होंने कुल 11 ओवर में चार मेडन के साथ 17 रन देकर दो विकेट लिए। जिस सपाट पिच पर दक्षिण क्षेत्र के गेंदबाज शुरुआती दो दिन ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके थे, वहां शमी ने अपने अनुभव और कौशल का शानदार मिश्रण पेश किया। मुकेश कुमार ने दो जबकि शिखर मोहन और कुनेन कुरैशी ने एक-एक विकेट चटकाया। इससे पहले, ईस्ट जोन ने ईशान किशन (330 गेंदों में 270) की दमदार पारी के दम पर चेन्नई में पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था।
ईस्ट जोन प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, अभिमन्यु ईश्वरन, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, मोहम्मद कौनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार।
साउथ जोन प्लेइंग इलेवन: एन जगदीसन (विकेटकीपर), रिकी भुई, देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधीश।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.