भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और निर्णायक ODI में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने एक और शानदार पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। अपनी बेहतरीन फॉर्म को बरकरार रखते हुए रूट इंग्लैंड के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने ODI क्रिकेट में लगातार 6 पारियों में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया। उनकी पिछली 6 ODI पारियों का स्कोर 61, 75, 111*, 76*, 99* और नाबाद 74 रन रहा।
रूट ने क्रीज पर आते ही एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ जमकर बटोरे और इंग्लैंड की पारी को मजबूती दी। जो रूट पिछले मैच की तरह इस मैच में भी पारी की आखिरी गेंद तक नाबाद रहे। रूट के बल्ले से धमाकेदार अर्धशतकीय पारी निकली। रूट ने महज 48 गेंदों पर 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से नाबाद 74 रन जड़े। इस धुंआधार पारी की बदौलत इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 3 विकेट खोकर 387 रन स्कोरबोर्ड पर लगाने में सफल रही, जो लॉर्ड्स के इतिहास में ODI में बना किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है।
बने पहले अंग्रेज बल्लेबाज
रूट अपनी इस धमाकेदार अर्धशतक पारी की बदौलत बहुत बड़ा रिकॉर्ड बनाने में सफल रहे। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर वह अब इंग्लैंड की ओर से ODI क्रिकेट में दो बार आउट होने के बीच सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। साल 2026 में उन्होंने 313 रन (111*, 76*, 99* और 27*) बनाए, जिससे उन्होंने अपने ही 2018 के 309 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस सूची में ग्राहम हिक (301), जेसन रॉय (279) और जोस बटलर (278) उनसे पीछे हैं।
भारत के खिलाफ तीन मैचों की इस ODI सीरीज में रूट इंग्लैंड के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हुए हैं। पहले मुकाबले में उन्होंने नाबाद 76 रन, दूसरे मैच में नाबाद 99 बनाए और अब निर्णायक मुकाबले में भी अर्धशतक जड़कर अपनी शानदार लय जारी रखी। रूट बाइलेटरल सीरीज में बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। रूट ने अपने ही देश के जोस बटलर का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त किया।
बाइलेटरल सीरीज में बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन
- 249 – जो रूट बनाम भारत, 2026 (76*, 99*, 74*)
- 248 – जोस बटलर बनाम नीदरलैंड्स, 2022 (162*, 86*)
- 241 – रिकी पोंटिंग बनाम न्यूजीलैंड, 2007 (107*, 134*)
यह भी पढ़ें:
जो रूट की धमाकेदार पारी से इंग्लैंड ने टीम इंडिया को दी मात, ODI सीरीज 1-1 से बराबर
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.