जो रूट बतौर कप्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 3000 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बाबर आजम से पीछे हैं।
जो रूट ने बतौर कप्तान WTC में पूरे किए 3000 रन
रूट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में बतौर कप्तान 3000 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट के बाद उन्हें एक बार फिर इंग्लिश टेस्ट टीम की कप्तानी करने का मौका मिला। पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही टेस्ट में 112 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 66 रनों की पारी खेल उन्होंने यह कारनामा किया।
रूट के नाम WTC में बतौर कप्तान अब 34 मैचों की 63 पारियों में 50.4 की औसत के साथ 3024 रन हो गए हैं। उनके बाद इस लिस्ट में पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स 2182 रनों के साथ मौजूद हैं, जो उन्होंने 40 मैचों की 71 पारियों में बनाए। रूट और स्टॉक्स के बीच अच्छा खासा रनों का अंतर देखने को मिल रहा है।
बाबर आजम रोहित-कोहली से आगे
WTC में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आमज विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों से आगे नजर आ रहे हैं। रूट की तरह बाबर आजम को भी एक बार फिर पाकिस्तान टेस्ट टीम की कमान संभालने का मौका मिला है।
बाबर आजम के नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बतौर कप्तान 20 मैचों की 37 पारियों में 56.41 की औसत के साथ 1918 रन दर्ज हैं। वह इस लिस्ट में 5वें पायदान पर हैं।
वहीं विराट कोहली 1349 रनों के साथ 6ठे तो हिटमैन रोहित शर्मा 1254 रनों के साथ 8वें पायदान पर हैं। कोहली और रोहित टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। अब यह दोनों स्टार प्लेयर्स बस वनडे क्रिकेट में ही फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आते हैं।
WTC के इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी
| जो रूट | 3024 |
|---|---|
| बेन स्टोक्स | 2182 |
| दिमुथ करुणारत्ने | 2160 |
| क्रेग ब्रेथवेट | 1994 |
| बाबर आजम | 1918 |
| विराट कोहली | 1349 |
| टॉम लैथम | 1338 |
| रोहित शर्मा | 1254 |
| डी सिल्वा | 1099 |
| नजिमुल हुसैन शांतो | 1099 |
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.