इस भर्ती अभियान के तहत कुल 911 पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (सिविल) और लीगल असिस्टेंट जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं. उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.

जूनियर इंजीनियर और ASO भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार योग्यता तय की गई है. लीगल असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ 3 साल का लीगल प्रैक्टिस का अनुभव या किसी सरकारी विभाग में कम से कम 1 साल का लीगल कार्य का अनुभव आवश्यक है. असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या तीन साल का डिप्लोमा और साथ में 2 साल का संबंधित अनुभव जरूरी है.जूनियर इंजीनियर (सिविल) पद के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए.वहीं असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री के साथ कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान अनिवार्य है.
Published at : 21 Feb 2026 01:47 PM (IST)
नौकरी फोटो गैलरी
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.