टीवी एक्ट्रेस जैनिफर विंगेट ने अपनी हल्दी सेरेमनी की अनसीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ब्रिटेन के बिजनेसमैन विलियम इशमेल संग शादी रचाने के कुछ हफ्तों बाद उन्होंने अपनी प्री-वेडिंग रस्मों की यादें साझा की हैं। फ्रेंडशिप डे के मौके पर पोस्ट की गई इन तस्वीरों में जैनिफर के करीबी दोस्त और टीवी एक्टर्स करन वाही, हरलीन सेठी और सहबान अजीम नजर आ रहे हैं। सेरेमनी में जैनिफर हरे रंग के लहंगे में दिखीं, जबकि विलियम ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी। लिखा- मेरी हल्दी प्यार से भरी थी
जैनिफर विंगेट ने इंस्टाग्राम पर हल्दी सेरेमनी की कई कैंडिड तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने अपने दोस्तों का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि उनकी हल्दी सिर्फ एक फंक्शन नहीं थी, बल्कि प्यार से भरा हुआ एक कमरा थी। जब भी वे इन तस्वीरों को देखती हैं, उन्हें कोई न कोई खूबसूरत लम्हा याद आ जाता है। उन्होंने आगे लिखा कि वे बहुत खुशकिस्मत हैं कि उन्हें इतने अच्छे दोस्त मिले। एक्ट्रेस हरलीन सेठी ने भी इस सेरेमनी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- ‘यारी दोस्ती हल्दी’। देखें हल्दी की तस्वीरें यूके में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी प्राइवेट वेडिंग
जैनिफर और विलियम ने हाल ही में यूके के वेस्ट वेल्स में एक निजी समारोह में शादी की थी। शादी की जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट के जरिए दी थी। अपनी वेडिंग में जैनिफर ने व्हाइट स्ट्रैपलेस गाउन और वेल पहना था। वहीं उनके पति विलियम ने नेवी ब्लू सूट के साथ क्रीम कलर का वेस्टकोट पहना था। दोनों ने अपने परिवार और बेहद करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक-दूसरे को रिंग पहनाकर शादी की। देखें शादी की तस्वीरें …
कौन हैं जैनिफर के पति विलियम इशमेल?
जैनिफर विंगेट के पति विलियम इशमेल सिंगापुर में रहने वाले एक बिजनेसमैन हैं। वे ‘एमएचसी डिजिटल ग्रुप’ में बिजनेस डेवलपमेंट और ट्रेडिंग के डायरेक्टर पद पर कार्यरत हैं। विलियम ने यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क से इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत यूबीएस इन्वेस्टमेंट बैंक से की थी। उनके पास फाइनेंस, फॉरेन एक्सचेंज, ट्रेडिंग और बिजनेस डेवलपमेंट के क्षेत्र का लंबा अनुभव है। करन सिंह ग्रोवर से हुई थी पहली शादी
यह जैनिफर विंगेट की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने अप्रैल 2012 में टीवी एक्टर करन सिंह ग्रोवर से शादी की थी। दोनों की मुलाकात मशहूर टीवी शो ‘दिल मिल गए’ के सेट पर हुई थी। हालांकि, यह शादी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी और साल 2014 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद करन सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु से शादी कर ली थी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.