IND Vs SL Test Series: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत के एक दो नहीं, बल्कि चार प्लेयर बाहर हो चुके हैं और पांचवें पर भी अनिश्चितता बनी हुई है। इन पांच इंपैक्टफुल खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में शुभमन गिल के लिए श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीतना चुनौतीपूर्ण होगा।
रेड्डी, बुमराह, राणा और सुंदर बाहर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को जांघ की मांसपेशियों में चोट के कारण स्थान नहीं दिया गया है। नीतीश कुमार रेड्डी हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में ना सिर्फ भारत को व्हाइट बॉल में बैलेंस प्रदान करते हैं, बल्कि रेड बॉल में भी टीम इंडिया के लिए उपयोगी साबित हुए हैं। रेड्डी का टीम में ना होना भारत के लिए बड़ा झटका है। वाशिंगटन सुंदर भी पैर में चोट के कारण श्रीलंका सीरीज से बाहर हैं। हालांकि, आधिकारिक रूप से सुंदर एक ही टेस्ट मैच के लिए नहीं उपलब्ध हैं, लेकिन दूसरे टेस्ट में भी उनके खेलने की उम्मीद नहीं है। हर्षित राणा भी जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी से भारत टीम को बैलेंस देते हैं चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं। और अब खबर आई है कि जसप्रीत बुमराह भी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे। उनकी जगह पर आकिब नबी दार को टीम में चयनित किया गया है।
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का अपडेटेड स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी डार।
साईं सुदर्शन के खेलने पर भी संशय बरकरार
साई सुदर्शन के नाम के आगे लगे स्टार से बीसीसीआई का मतलब स्वास्थ्य जांच आवश्यक है से है। ऐसे में अगर स्वास्थ्य जांच के दौरान साई सुदर्शन अनफिट पाए जाते हैं तो पांचवा झटका भी लग सकता है। ऐसे में शुभमन गिल की टीम काजग पर काफी कमजोर नजर आएगी। हालांकि, मैदान पर ये नए खिलाड़ी भी धमाल मचा सकते हैं। रवींद्र जडेजा से काफी उम्मीदें होंगी। कुलदीप यादव को भी प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी या नहीं देखना दिलचस्प होगा। क्या शुभमन गिल एंड कंपनी इतनी चुनौतियों के बाद भी जीत हासिल कर पाएंगे इस पर भी नजर होगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.