- कॉपी लिंक
पुणे की आरोही देशपांडे JEE Advanced 2026 की गर्ल्स टॉपर हैं।
सोमवार को जारी JEE एडवांस्ड 2026 रिजल्ट में पहली बार 10,000 से ज्यादा लड़कियों ने क्वालिफाई किया है। ये पहली बार है जब इतनी संख्या में लड़कियों ने IITs में दाखिले के लिए क्वालिफाई किया है। इस साल परीक्षा में शामिल होने वाली हर चार लड़कियों में से लगभग एक ने सफलता हासिल की।
लड़कियों का सक्सेस रेट 89% बढ़ा
2019 में IITs में लड़कियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए सुपरन्यूमरेरी सीटें लागू होने के बाद से हर साल लड़कियों की भागीदारी STEM एजुकेशन में बढ़ी है। 2019 में IITs के लिए क्वालिफाई करने वाली लड़कियों की संख्या 5,356 थी, जो 2026 में बढ़कर 10,107 हो गई है। यानी करीब 89% की बढ़ोतरी।
वहीं, JEE Advanced में शामिल होने वाली लड़कियों की संख्या 33,249 से बढ़कर 40,562 हो गई है, जो लगभग 22% की वृद्धि है। ये दिखाता है कि IITs में लड़कियों की भागीदारी और सफलता दोनों लगातार बढ़ रही हैं।
1,79 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए थे
कुल 1,87,389 कैंडिडेट्स ने JEE Advanced 2026 के लिए रजिस्टर किया था जिसमें से 1,79,694 कैंडिडेट्स एग्जाम में शामिल हुए। इनमें से कुल 56,880 कैंडिडेट्स ने परीक्षा पास की है। कैंडिडेट्स रोल नंबर/मोबाइल नंबर और DOB का यूज करके अपना JEE Advanced स्कोर 2026 देख सकते हैं। हालांकि, अभी तक JEE फाइनल आंसर की को लेकर को अपडेट नहीं दिया गया है।
पुणे की आरोही देशपांडे बनीं गर्ल्स टॉपर
पुणे की आरोही देशपांडे ने JEE Advanced 2026 में लड़कियों के बीच टॉप किया है। आरोही की ऑल इंडिया रैंक 77 है। कक्षा 9 के बाद आरोही की IIT की तैयारी के लिए उनका परिवार कोटा शिफ्ट हो गया था। यहां आरोही ने एलन करियर इंस्टिट्यूट से तैयारी की।

आरोही देशपांडे ने JEE Mains में AIR 99 हासिल की थी।
उनके पिता प्रसाद देशपांडे IT प्रोफेशनल हैं, जबकि मां अमिता देशपांडे पर्यावरण इंजीनियर हैं। दोनों ने वर्क फ्रॉम होम लेकर बेटी की तैयारी में पूरा सहयोग दिया। अरोही ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि उनका फोकस सिर्फ अच्छे नंबर लाना था, न कि रैंक हासिल करना।

—————–
ये खबर भी पढ़ें..
NEET, CBSE के बाद CUET एग्जाम में भी गड़बड़ी: 2 घंटे देरी से शुरू हुआ एग्जाम, सेंटर पर छात्रों की नारेबाजी

30 मई को तकनीकी गड़बड़ी की वजह से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट यानी CUET-UG की पहली शिफ्ट की परीक्षा दो घंटे देर से शुरू हुई। पूरी खबर पढ़ें..
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
