Jasprit Bumrah: भारतीय तेज गेंदबाज के सुपरस्टार जसप्रीत बुमराह आगामी टेस्ट सीजन के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं और उन्होंने रेड गेंद से गेंदबाजी करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, जिसके बाद उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बुमराह आखिरी बार आईपीएल 2026 में नजर आए थे। उसके बाद आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज में भी आराम दिया गया था। पिछले कुछ दिनों से बुमराह अपनी घरेलू टीम के साथियों के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं और जमकर पसीना बहा रहे हैं।
इंग्लैंड वनडे मुकाबले की तैयारी में लगे बुमराह
बता दें कि बुमराह जिन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में आराम दिया गया था, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ (14 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे श्रृंखला) और एशियाई खेलों (19 सितंबर से शुरू) के लिए भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है।
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला 14 जुलाई, दूसरा 16 जुलाई और तीसरा और आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स, लंदन (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे) में खेला जाएगा।
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला 14 जुलाई, दूसरा 16 जुलाई और तीसरा और आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स, लंदन (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे) में खेला जाएगा।
अगस्त में श्रीलंका से टेस्ट मैच
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 से 27 अगस्त तक गाले और कोलंबो में खेली जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को कार्यक्रम की घोषणा की, जबकि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप ले लिहाज ने यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गाले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) में निर्धारित है। दोनों मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होंगे।
बुमराह का आखिरी क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 था, जो टीम इंडिया और एमआई के तेज गेंदबाज के लिए एक बुरे सपने जैसा साबित हुआ। उन्होंने 13 मैचों में सिर्फ चार विकेट लिए, जिसमें उनका औसत 102.50 और इकॉनमी रेट 8.36 रहा, जबकि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1/15 था। यह उनके करियर का सबसे खराब आईपीएल सीजन है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.