दिल्ली में जंतर-मंतर पर आज 23 जुलाई को 34वें दिन भी नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन जारी है, लेकिन वहां लगातार तीसरे दिन हिंसा हुई है। कल रात जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों पर हमला किया गया, जिसमें 2 एसीपी और 2 पुलिस इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायलों में कनॉट प्लेस के एसीपी विवेक भगत और जय प्रकाश शामिल हैं। वहीं, इंस्पेक्टर नंद किशोर सहित अन्य कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए। इंडिया टीवी से बात करते हुए इंस्पेक्टर नंद किशोर ने बताया कि चाकू जैसी कुछ नुकीले हथियार से हमला किया।
“मेरी सोने की चेन और पर्स लूट लिया”
उन्होंने बताया कि कुछ उपद्रवी नशे में थे। चाकू, पंच और हाथ के कड़े को हथियार बनाकर हमला करते हैं। उपद्रवी रात में अंधेरा होने का इंतजार करते हैं। उसके बाद जो भी पुलिस की वर्दी में दिखे उस पर हमला कर देते हैं। उपद्रवियों को जरूर कोई निर्देश दे रहा है, जिनका मकसद सिर्फ वारदात करना है। मेरे साथ लूटपाट भी हुई। मेरी सोने की चेन और पर्स लूट लिया। ये छात्र नहीं, सिर्फ बदमाश हैं।
“पुलिस पर हमला कर उनके डंडे को लूटा”
उपद्रवियों द्वारा घायल इंस्पेक्टर नंद किशोर ने आगे बताया कि दिल्ली के बाहर के लोग यहां आकर पुलिस और फोर्स पर हमला कर रहे हैं। पुलिस पर हमला कर पुलिस के डंडों को इन्होंने लूटा है, उसी लूटे हुए डंडो से अब पुलिस और RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) पर हमला कर रहे हैं। पूरे शरीर पर चोट के निशान है। सिर, आंख, हाथ, कमर और पैर पर चोट है।
“चाकू से हमला किया गया, मैं बच गया”
उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स ने बताया सिर पर शार्प कट है। चाकू से हमला किया गया, मैं बच गया। पत्थर और डंडे ज्यादा लगे। नशे में ये लोग टारगेट कर रहे हैं। हमारे फाइबर के डंडे छीने लिए। पीएम मोदी और पुलिस के खिलाफ नारे लगा रहे हैं। ऐसा लगता है कि पुलिसकर्मियों को मारकर सरकार पर दबाव बनाना चाहते हैं।
कनॉट प्लेस थाने में FIR हुई दर्ज
बता दें कि कल रात दिल्ली पुलिस के एसीपी विवेक भगत और इंस्पेक्टर्स पर हुए हमले मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। कनॉट प्लेस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला, दंगा, सरकारी संपत्ति को तोड़ने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अब भीड़ में क्रिमिनल्स शामिल हो रहे हैं। क्रिमिनल्स अपने साथ हथियार जैसे चाकू लेकर आ रहे हैं। पुलिसकर्मियों पर शार्प वेपन से हमला किया गया है, इस तरह की चोट है।
ये भी पढ़ें-
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.