Janmashtami Special: माखन मिश्री का प्रसाद भगवान श्रीकृष्ण को अति प्रिय है। ऐसे में जन्माष्टमी के दिन आप उनके लिए भोग में ये प्रसाद तैयार कर सकते हैं। सिर्फ 2 मिनट का टाइम लगेगा और दही या मलाई को घंटों फेंटने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
देसी घी से बनाएं माखन मिश्री का प्रसाद
जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाने के लिए आप घर पर ही माखन मिश्री का प्रसाद तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- देसी घी (250 ग्राम), बर्फ के टुकड़े (8), मिश्री (50 ग्राम), केसर के धागे, पिस्ता और अन्य ड्राई फ्रूट्स (ऑप्शनल)।
सिर्फ 2 मिनट में कान्हा के लिए बनाएं माखन मिश्री का प्रसाद
आमतौर पर मक्खन बनाने में काफी टाइम लगता है और उसकी पहले से भी तैयारियां करनी पड़ती हैं। लेकिन अगर आपके पास ज्यादा टाइम नहीं है, तो 2 मिनट में भी आप घर में ताजा मक्खन बना सकते हैं। भगवान के भोग के लिए ये रेसिपी एकदम परफेक्ट रहेगी। आइए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं इसे बनाने का तरीका-
स्टेप 1- सबसे पहले एक बाउल या छोटी हांडी में देसी घी लें। ध्यान रहे घी पूरी तरह से पिघला हुआ होना चाहिए।
स्टेप 2- अब आइस क्यूब्स यानी बर्फ के कुछ टुकड़े घी में डालें और इसे हाथ से लगातार फेंटे। लगभग 2 मिनट तक चलाने पर मक्खन बनकर तैयार हो जाएगा।
स्टेप 3- अब मक्खन में थोड़ी सी मिश्री और केसर के कुछ धागे मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। अगर आपके पास मिश्री नहीं है तो मिठास के लिए चीनी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
स्टेप 4- माखन को किसी कटोरी में निकाल लें। इसके ऊपर कटे हुए पिस्ता और अन्य ड्राई फ्रूट्स डालकर गार्निश करें। कान्हा जी के लिए माखन मिश्री का भोग बनकर तैयार है।
जरूरी बात- पारंपरिक रूप से माखन दही या मलाई से बनाया जाता है। लेकिन अगर आपके पास ज्यादा टाइम नहीं है या आप घर से दूर रहते हैं, तो कान्हा के भोग के लिए इस तरह से इंस्टेंट माखन मिश्री का प्रसाद बना सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.