Jana Nayagan Box Office Collection Day 5: विजय थलापति की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘जन नायकन’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ अभी भी बनाई हुई है। चार दिनों के लंबे वीकेंड का इस फिल्म को काफी फायदा मिला, जिसके बाद इसने बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, विजय थलापति की यह फिल्म उनकी पिछली फिल्मों के मुकाबले कमजोर साबित हो रही है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
‘जन नायकन’ का पांचवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बीते सोमवार को फिल्म ‘जन नायकन’ ने भारत में 10.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिसके साथ ही इस फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 130 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। पांचवें दिन तक भारत में कुल नेट कलेक्शन 134.90 करोड़ रुपये रहा है, जबकि भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 157.74 करोड़ रुपये किया। विदेशी बॉक्स ऑफिस से किया गया कुल ग्रॉस कलेक्शन 75.50 करोड़ रुपये रहा है, जिससे वर्ल्डवाइड कुल ग्रॉस कलेक्शन पांचवें दिन तक 233.24 करोड़ रुपये हो गया है।
क्या ‘जन नायकन’ मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल?
बीते रविवार के दिन फिल्म ‘जन नायकन’ ने बॉक्स ऑफिस से 32 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं सोमवार के दिन विजय थलापति की इस फिल्म की कमाई में 68 प्रतिशत की भारी गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने पांचवें दिन 10.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसका सीधा मतलब यह है कि ‘जन नायकन’ मंडे टेस्ट में पूरी तरह से फेल हो गई है।
पहला दिन यानी गुरुवार को 42.70 करोड़ रुपये की कमाई हुई, दूसरा दिन यानी शुक्रवार को 21.15 करोड़ रुपये की कमाई हुई। तीसरा दिन यानी शनिवार को 28.90 करोड़ रुपये की कमाई हुई, चौथा दिन यानी रविवार को 32 करोड़ रुपये की कमाई हुई और पांचवां दिन यानी सोमवार को 10.15 करोड़ रुपये की कमाई हुई, इस प्रकार कुल कलेक्शन 134.90 करोड़ रुपये हो गया है।
विजय थलापति की पिछली फिल्मों ने 5 दिनों में कितनी की थी कमाई?
यदि फिल्म ‘जन नायकन’ की तुलना विजय थलापति की पिछली दो फिल्मों से की जाए, तो इस फिल्म को सबसे कमजोर माना जाएगा, क्योंकि फिल्म ‘लियो’ ने अपने शुरुआती 3 दिनों में ही भारतीय बॉक्स ऑफिस से 159.59 करोड़ रुपये नेट की कमाई कर ली थी। ‘जन नायकन’ ने 92.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शुरुआती 5 दिनों की बात करें तो ‘लियो’ ने 245.25 करोड़ रुपये और ‘जन नायकन’ ने 134.90 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ यानी जीओएटी ने 3 दिनों में 120.08 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ‘जन नायकन’ ने 92.75 करोड़ रुपये कमाए थे। 5 दिनों की बात की जाए तो उस फिल्म ने भारत में 176.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि ‘जन नायकन’ ने 134.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.