हर तरफ थलपति विजय के नाम का डंका बज रहा है. किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि 2024 की शुरुआत में ऑफिशियली एक पार्टी की अनाउंसमेंट करने के बाद, कॉलीवुड के सुपरस्टार 2026 में तमिलनाडु चुनावों में इतना दबदबा कायम करेंगे. यह सचमुच सिनेमा का चरम है, क्योंकि विजय अब राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने वाले हैं. इसी बीच, उनकी सीबीएफसी के सर्टिफिकेशन के चलते लटकी हुई फिल्म, ‘जन नायकन’ भी सुर्खियों में हैं. इसी के साथ ये फिल्म दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने की तैयारी में हैं.
थलपति की आखिरी फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं फैंस
बता दें कि थलपति विजय ने बहुत पहले ही घोषणा कर दी थी कि उन्होंने सिनेमा से संन्यास लेकर राजनीति में कदम रखा है, और अब तमिलनाडु विधानसभा चुनावों 2026 में मिली शानदार जीत के बाद, उनके इस फैसले में बदलाव की गुंजाइश न के बराबर है . हालांकि, फैंस एक्टर टर्न पॉलिटिशियन की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ में एक आखिरी बार उनकी एक्शन का जादू देखने के लिए बेताब हो रहे हैं. तमाम विवादों और लगातार पोस्टपोन्ड होने के बावजूद, अब उम्मीद जताई जा रही है कि थलपति विजय की ये फिल्म अब बड़ी सफलता हासिल कर सकती है.
सेंसर बोर्ड के पचड़ों मं फंस गई थी ‘जन नायकन’
‘जन नायकन’ ओरिजनली इस साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से मंजूरी न मिलने के कारण इसे टाल दिया गया था. जिसके बाद इसे फिल्म के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा था, इसके प्रमोशन पर भी इसका काफी असर पड़ा. कुछ दिन पहले पूरी फिल्म ऑनलाइन लीक होने के बाद सिचुएशन और भी खराब हो गई. हालांकि, थलपति विजय के ब्लॉकबस्टर पॉलिटिकल डेब्यू ने उनकी आखिरी फिल्म को काफी जरूरी पॉपुलैरिटी दिला दी है.
थलपति विजय ‘जन नायकन’ से रच सकते हैं इतिहास
‘जन नायकन’अगले कुछ हफ्तों में रिलीज होने वाली है और भारत और विदेशों में इसकी जोरदार शुरुआत होने की उम्मीद है. फिलहाल, 100 करोड़ का ग्रॉस ओपनिंग कलेक्शन निश्चित लग रहा है, जिससे थलपति विजय इतिहास रच देंगे. अब तक, किसी भी कॉलीवुड अभिनेता ने वर्ल्डवाइड तीन 100 करोड़ की ओपनिंग नहीं दी है, और अब, इस अपकमिंग फिल्म के साथ, विजय इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
बता दें कि लियो विजय की पहली 100 करोड़ की ओपनिंग थी, जिसके बाद द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम के साथ एक और 100 करोड़ की ओपनिंग हुई. अब अपकमिंग ‘जना नायगन’ भी इस लिस्ट में शामिल होने को तैयार है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.