Jamun Smoothie Recipe: गर्मियों के मौसम में अपनी सेहत का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। अगर आप भी गर्मी से बचने के लिए आए दिन कुछ न कुछ ठंडा पीना पसंद करती हैं, तो आज हम आपको जामुन से बनने वाली बेहद स्वादिष्ट और सेहतमंद स्मूदी की रेसिपी लेकर आए हैं। ये रेसिपी बनाना बेहद न सिर्फ आसान है, बल्कि घर के बच्चों को भी बहुत पसंद आएगी। आइए जानते हैं कि आप घर पर जामुन की स्मूदी कैसे तैयार कर सकती हैं।
जामुन की स्मूदी बनाने की सामग्री
- 10-15 जामुन का गूदा
- गाढ़ा ठंडा दही या लस्सी
- 4-5 इलायची पाउडर
- आधी कटोरी ड्राई फ्रूट्स
- मीठे के लिए खजूर
Image: freepik
Image: freepik
अब एक मिक्सर जार में जामुन का गूदा, ठंडा गाढ़ा दही या लस्सी, शहद और इलायची पाउडर एक स्मूद पेस्ट बनाने के लिए डालें।
Image: freepik
अगर आप इसे और ज्यादा स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो इसमें थोड़ी सी रबड़ी भी मिला सकती हैं। इसके साथ ही मीठे के लिए खजूर मिलाएं, ये एक बेस्ट और हेल्दी ऑप्शन है।
Image: freepik
अब इन सभी सामग्रियों को तब तक अच्छी तरह फेंटें जब तक कि स्मूदी एकदम मखमली और मुलायम न हो जाए। आपकी टेस्टी स्मूदी तैयार है, इसे कांच के गिलास में निकालें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर गार्निश करें।
Image: freepik
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.