- कॉपी लिंक
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने रविवार को कहा कि स्कूलों में बुर्का और नकाब पर रोक लगाई जाएगी। कैबिनेट जल्द इस पर फैसला लेगा।
उन्होंने कहा कि स्कूलों में विदेशी छात्रों की संख्या भी सीमित की जाएगी। मेलोनी ने रोम में अपनी पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली के युवा संगठन के राष्ट्रीय महोत्सव में यह घोषणा की।
नियमों के तहत विदेशी छात्रों के उन पेरेंट्स को इटैलियन भाषा की क्लास करनी होगी, जिनके बच्चों को स्कूल व्यवस्था में घुलने-मिलने में दिक्कत है। कानून बनने के लिए सरकार की मंजूरी के बाद संसद से 60 दिनों के भीतर स्वीकृति जरूरी होगी। अभी फ्रांस और चीन समेत दुनिया के 24 देशों में बुर्का और नकाब पर बैन है।

स्कूलों में विदेशी छात्रों के आंकड़े
पाबंदियों का असर इटली के स्कूलों में पढ़ने वाले बड़ी संख्या में छात्रों पर पड़ेगा। शोध संस्थान फोंडाजियोने ISMU के मुताबिक, इटली के स्कूलों में करीब 9 लाख 30 हजार ऐसे छात्र पढ़ते हैं, जिनके पास इटली की नागरिकता नहीं है।
ये छात्र देश के सभी छात्रों का करीब 11.6% हैं। पिछले 10 साल में इटली में विदेशी नाबालिगों की संख्या 4.5% घटी है।

यूरोप की अदालतों ने बुर्का पर बैन को सही माना
यूरोप में अदालतों का मानना है कि समाज में मेलजोल के लिए बुर्का बैन सही है, जबकि मानवाधिकार संगठन और संयुक्त राष्ट्र इसे महिलाओं की धार्मिक आजादी पर हमला मानते हैं।
दूसरी तरफ, इटली की जीडीपी में विदेशी कामगारों का 9% योगदान है और खेती, निर्माण व बुजुर्गों की देखभाल जैसे क्षेत्र इन्हीं पर टिके हैं। मेलोनी सरकार के कड़े नियमों से इन कामगारों का आना-रहना मुश्किल हुआ, तो इटली में मजदूरों की भारी किल्लत हो सकती है।

——————————-
ये खबर भी पढ़ें…
पीएम मोदी ने मेलोनी को बधाई दी:सबसे लंबे समय तक इटली की प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड, लगातार 1413 दिन से सत्ता में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी है। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
