ISRO Recruitment 2026: इसरो ने 92 साइंटिस्ट/इंजीनियर पदों पर बिना लिखित परीक्षा भर्ती निकाली है। GATE 2025/2026 स्कोर के आधार पर अभ्यर्थी 17 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों की डिटेल्स
इलेक्ट्रॉनिक्स : 34 पद
मैकेनिकल : 26 पद
कंप्यूटर साइंस : 13 पद
सिविल : 10 पद
इलेक्ट्रिकल : 4 पद
रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग : 2 पद
आर्किटेक्चर : 2 पद
सिविल : 1 पद
चयनित वैज्ञानिकों की तैनाती बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, श्रीहरिकोटा, तिरुवनंतपुरम, महेंद्रगिरि सहित देश भर में स्थित इसरो के प्रमुख केंद्रों में की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
योग्यता: अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में न्यूनतम 65% अंक या 6.84/10 CGPA के साथ BE/B.Tech या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित पेपर कोड में वैलिड GATE 2025 या GATE 2026 स्कोर होना अनिवार्य है।
आयु सीमा: 17 अगस्त 2026 तक अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 28 वर्ष (सामान्य/EWS श्रेणी के लिए जन्म 18 अगस्त 1998 या उसके बाद) होनी चाहिए। अन्य आरक्षित श्रेणियों (OBC को 3 वर्ष, SC/ST को 5 वर्ष की छूट) को नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सैलरी और मेरिट प्रमोशन स्कीम
पे-मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये प्रति माह का शुरुआती बेसिक पे मिलेगा। इसके साथ ही महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता, मुफ्त चिकित्सा सुविधा और पेंशन का लाभ भी मिलेगा।
इसके अलावा, इसरो में ‘मेरिट प्रमोशन स्कीम’ लागू है, जिसके तहत कर्मचारियों का प्रमोशन केवल पदों की खाली सीटों पर निर्भर न होकर उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन और समीक्षा पर आधारित होता है।
चयन प्रक्रिया और आवेदन कैसे करें?
शॉर्टलिस्टिंग: प्राप्त आवेदनों में से GATE स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को 1:7 के अनुपात में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
इंटरव्यू: इसके बाद 100 अंकों का पर्सनल इंटरव्यू होगा।
आवेदन शुल्क: सामान्य, OBC और EWS श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है, जबकि सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों, SC, ST, दिव्यांगों और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।
इच्छुक उम्मीदवार 17 अगस्त 2026 की अंतिम तिथि से पहले इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। फीस भुगतान की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 निर्धारित है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.