क्या मीट मसाला नॉन वेज होता है या वेज? ये कन्फ्यूजन लोगों में बड़ी आम है। कई शाकाहारी लोग इसी वजह से मीट मसाला अपने खाने में नहीं डालते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि मीट मसाला में मीट मिला हुआ होता है। जानें इसके पीछे सच्चाई क्या है।
मीट मसाला क्या होता है?
मीट मसाला कुछ खास मसालों का एक ब्लेंड होता है, जिसमें कई तरह के सूखे और खुशबूदार मसाले मिलाए जाते हैं, जैसे- लौंग, दालचीनी, धनिया, लाल मिर्च, काली मिर्च, अमचूर पाउडर आदि। अलग-अलग कंपनियां अपने हिसाब से चीजों का अनुपात और मात्रा डिसाइड करती हैं। ये मसाला आमतौर पर मीट की ग्रेवी तैयार करते हुए मिलाया जाता है, जिससे डिश का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं। कई लोग इसे वेज डिशेज बनाते हुए भी मिलाते हैं, क्योंकि इससे सिंपल खाने का स्वाद भी कई गुना बढ़ जाता है।
क्या मीट मसाला नॉन वेज होता है?
कई वेजिटेरियन लोग सब्जी में मीट मसाला डालना सिर्फ इसलिए अवॉइड करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि ये नॉन वेज होता है। जबकि ऐसा नहीं है। दरअसल मीट मसाले में किसी तरह का मीट या कोई नॉन वेज मौजूद नहीं होता है। ये बस सूखे मसालों का ब्लेंड होता है, जिसे खासतौर पर मीट, चिकन या दूसरी नॉन वेज डिशेज बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।
पैकेट पर लेबल देखकर लगा सकते हैं पता
कोई भी मसाला देखकर सिर्फ नाम से वेज या नॉन वेज का अंदाजा लगाना सही नहीं है। इसके लिए सबसे सही है कि आप मसाले के पैकेट का लेबल चेक करें। अगर पैकेट पर हरा शाकाहारी लेबल दिया गया है, तो मसाला पूरी तरह वेज है। मार्केट में मिलने वाले मीट मसाले के पैकेट पर यही हरे रंग का लेबल होता है, जिससे साफ पता लगता है कि मीट मसाला पूरी तरह से वेजिटेरियन होता है। यानी इसमें किसी भी तरह के मीट का इस्तेमाल नहीं होता है।
क्या सब्जी-दाल बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं मीट मसाला
मीट मसाला का इस्तेमाल आप दाल या सब्जी बनाने के लिए भी कर सकते हैं। अगर आपको थोड़ा सा तेज मसालेदार खाना पसंद है, तो रोज के खाने को अलग ट्विस्ट देने के लिए मीट मसाले का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.