महिलाएं यूरिन पास करने के बाद प्राइवेट पार्ट की पानी से अच्छी तरह से सफाई करती हैं, लेकिन ये प्रोसेस सही है या गलत? इस बारे में डॉक्टर आभा भल्ला ने शेयर किया है कि आखिर ऐसा करना क्यों इंफेक्शन को बुलावा देना है
यूरिन के बाद पानी से सफाई जरूरी या नहीं
डॉक्टर आभा भल्ला ने बताया कि ज्यादातर महिलाएं पेशाब के बाद अपने वजाइनल एरिया को पानी से पोंछती हैं या फिर जेट स्प्रे से क्लीन करती हैं लेकिन ये आदत पूरी तरह से गलत है। दरअसल, वल्वा यानी जिस एरिया से पेशाब पास की जाती है। उस एरिया के आसपास वजाइना का पीएच लेवल 4-4.5 तक होता है। यानि कि हल्का सा एसिडिक होता है और यहीं एसिडिक पीएच लेवल ही वजाइना के आसपास किसी भी तरह के फंगल इंफेक्शन की ग्रोथ को रोकने में मदद करता है।
लेकिन जब आप हर बार प्राइवेट पार्ट को पानी से वॉश कर लेती हैं तो यहां का पीएच लेवल न्यूट्रल हो जाता है। यानि कि पानी का लेवल 7 के करीब होता है और ये पीएच लेवल न्यूट्रल माना जाता है। पानी से हर बार यूरिन एरिया के आसपास की सफाई से पीएच लेवल बढ़ जाता है और एसिडिक नहीं रह जाता। जिसकी वजह से वहां पर फंगल इंफेक्शन, यीस्ट इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
तो क्या यूरिन के बाद क्लीन ना करें प्राइवेट पार्ट?
ज्यादातर महिलाओं के मन में सवाल आ रहा होगा कि हर बार क्लीन नहीं करने का मतलब है कि सफाई ना रखें, तो इस बारे में डॉक्टर का कहना है कि जिन महिलाओं को सेहत से जुड़ी दिक्कतें हैं या फिर प्राइवेट पार्ट में ही कोई इंफेक्शन या बीमारी है तो उन्हें तो क्लीन कर लेना चाहिए। लेकिन केवल सफाई के मकसद से आप हर बार यूरिन पास करने के बाद पानी से धो रही हैं तो ऐसा करना इंफेक्शन को बुलावा देना हो सकता है। इसलिए केवल उस एरिया को साफ कपड़े से पोछ लेना है। ये सबसे सरल तरीका है। ऐसा करने से हर बार आपको क्लीन करने के लिए पानी से धोने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपके वजाइनल एरिया का पीएच लेवल मेंटेन रहेगा, जिससे किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचा जा सकेगा।
यूरिन के बाद क्लीनिंग का सही तरीका
यूरिन पास करने के बाद क्लीनिंग के लिए सही मेथड पता होना चाहिए। पानी या सॉफ्ट टिश्यू से सफाई करनी है तो हमेशा वाल्वा के पास ही सफाई करेंं। वजाइना के अंदर या बाहर की तरफ सफाई करने की गलती ना करें। इससे वजाइना में इंफेक्शन होने का डर रहता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.