पैकेज से जुड़ी जानकारी
– आईआरसीटीसी के इस तीर्थ पैकेज की शुरुआत पुणे, लोनावाला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, नासिक, मनमाड, चालीसगांव जंक्शन, भुसावल, अकोला, बडनेरा, वर्धा और नागपुर से हो रही है। जिसका सीधा मतलब है कि आप इन सभी स्टेशन से यात्रा की शुरुआत कर सकती हैं।
– इस पैकेज में आपको पुणे, पुरी, गंगासागर, बैद्यनाथ, वाराणसी और अयोध्या घूमने का मौका मिलेगा।
– यह पैकेज 11 रात और 12 दिनों का है।
– आपको बता दें कि,7 मार्च से इसकी शुरुआत हो रही है, इस पैकेज के जरिए से आप एक ही बार में सफर कर पाएंगे।
-इस पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए बस की सुविधा मिलेगी।
– पैकेज का नाम PURI GANGASAGAR DIVYA KASHI YATRA EX PUNE है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी डिटेल्स को जान सकते हैं।
कितनी पैकेज फीस है?
– अगर आप स्लीपर कोच में सफर करती हैं तो पैकेज फीस 19660 रुपये है।
– यदि 3AC कोच में सफर करने पर पैकेज फीस 34860 रुपये है।
– 2AC कोच में सफर करने पर पूरे पैकेज का प्राइस 46020 रुपये है।
– इस फीस में आपको ट्रेन की आने-जीने की टिकट के साथ-साथ कई सुविधाएं मिलेंगी।
पैकेज में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी
– ट्रेन में वेज खाना मिलेगा।
– जितने भी दर्शनीय स्थल हैं, वहां पर जाने के लिए बस की सुविधा मिलेगी।
– यात्रियों के लिए यात्रा बीमा भी दिया जाएगा।
-ट्रेन में सुरक्षा मिलेगी।
– सभी टैक्स इस पैकेज में शामिल है।
– पैकेज में अन्य खाने का खर्च भी शामिल है।
– यह टूर पैकेज आपकी ट्रिप को बेहद आसान बना देगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.