ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के पाकिस्तान पहुंचने के कुछ ही देर बाद उनकी सरकार ने स्पष्ट किया कि इस यात्रा के दौरान अमेरिका सरकार के प्रतिनिधियों के साथ उनकी कोई सीधी बातचीत नहीं होगी।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘ईरान और अमेरिका के बीच कोई बैठक होने की योजना नहीं है।’’
बाकाई ने कहा कि इसके बजाय पाकिस्तानी अधिकारी दोनों प्रतिनिधिमंडलों के बीच संदेशों का आदान-प्रदान कराएंगे।
बाकाई ने ‘‘अमेरिका द्वारा थोपे गए आक्रामक युद्ध को समाप्त कराने के लिए’’ पाकिस्तान सरकार की ‘‘लगातार मध्यस्थता और सद्भावनापूर्ण प्रयासों’’ के लिए उसे धन्यवाद दिया।
अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने शुक्रवार को इससे पहले कहा था कि उसके दूत अराघची से मुलाकात करेंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.