नई दिल्ली: दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने Non cognisable report दर्ज की है। यह रिपोर्ट थप्पड़ विवाद में साहेब सिंह की शिकायत पर दर्ज की गई है। इस मामले में अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। Non cognisable report का मतलब मामले की डीडी एंट्री की गई है जिसपर जांच की जाएगी।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, रविवार को प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल की पार्टी के विधायक जरनैल सिंह के सपोर्टर को थप्पड़ मार दिया था। इससे आम आदमी पार्टी के नेता नाराज हैं। जरनैल सिंह लगातार तिलक नगर में सड़क निर्माण में घोटाले का इल्जाम लगा रहे थे। प्रवेश वर्मा रविवार को सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने खुद फोन करके जरनैल सिंह को मौके पर बुलाया। जरनैल सिंह अपने सपोर्टर्स के साथ पहुंचे। हाथ से सड़क उखाड़ कर प्रवेश वर्मा को दिखाने लगे। इस दौरान साहिब सिंह नाम का लड़का प्रवेश वर्मा और जरनैल सिंह के बीच हो रही बातचीत का वीडियो बना रहा था। शुरू में तो प्रवेश वर्मा ने कुछ नहीं कहा लेकिन जब बार-बार उन्हें रोकने की कोशिश हुई तो प्रवेश वर्मा को गुस्सा आ गया। उन्होंने वीडियो बना रहे साहिब सिंह को थप्पड़ जड़ दिया।
BNS की धारा 115 के तहत केस दर्ज
प्रवेश वर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115 के तहत केस दर्ज किया गया है। बीएनएस की धारा 115 स्वेच्छा से चोट पहुंचाने से संबंधित है। यह घटना रविवार को जनकपुरी जिला केंद्र चौक और नजफगढ़ नाले के बीच आउटर रिंग रोड के एक हिस्से में सड़क मरम्मत कार्य के निरीक्षण के दौरान हुई।
आप के नेता सड़कों पर उतरे
आम आदमी पार्टी के नेता अब प्रवेश वर्मा के खिलाफ सड़कों पर हैं। लेकिन प्रवेश वर्मा का कहना है कि साहिब सिंह ने उनके साथ बदतमीजी की, उन्हें और उनके परिवार को गालियां दीं। इसलिए उन्हें गुस्सा आया। लेकिन आज केजरीवाल खुद तिलक नगर में उस जगह पहुंच गए जहां कल ये घटना हुई थी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी के नेता सत्ता के नशे में चूर हैं इसीलिए अब नौजवानों पर हाथ उठा रहे हैं, लेकिन जनता सब देख रही है। इसका खामियाजा नरेंद्र मोदी को भुगतना पड़ेगा।
काम करने से रोकने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं करेंगे-वर्मा
वहीं प्रवेश वर्मा ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सरकारी अधिकारियों को अपना काम करने से रोकने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। वर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि वह व्यक्ति आप से जुड़ा हुआ था और उसके खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज है। वहीं, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने तिलक नगर थाने में सिंह के खिलाफ सरकारी अधिकारियों के काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए अलग से एक शिकायत दर्ज कराई है। गैर-संज्ञेय (NCR) रिपोर्ट तब दर्ज की जाती है जब सूचना किसी गैर-संज्ञेय अपराध से संबंधित होती है। संज्ञेय अपराध के विपरीत, गैर-संज्ञेय मामले में जांच शुरू करने के लिए पुलिस को मजिस्ट्रेट की अनुमति लेनी होती है। वर्गीकरण संबंधित कानून के तहत अपराध की प्रकृति पर निर्भर करता है।
ये भी पढ़ें हैं:
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.