अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है. हमलों की खबरों के बीच कई भावुक कर देने वाले वीडियो सामने आए हैं. इन्हीं में से एक ईरान के सरकारी टीवी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक टीवी एंकर अली खामेनेई की मौत की खबर पढ़ते हुए फूट-फूटकर रोने लगा.
बताया जा रहा है कि एंकर खामेनेई को देश के लिए एक मजबूत नेतृत्वकर्ता के रूप में देखता था. जैसे ही उन्होंने आधिकारिक बयान का जिक्र किया. उनकी आवाज भर्राने लगी और आंखों से आंसू छलक पड़े. रिपोर्ट्स के अनुसार एंकर ने कहा कि इस्लामिक क्रांति के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई चल बसे हैं. उनका निधन हो गया है. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर पढ़ते हुए ईरानी सरकारी TV का एंकर फूट फूट कर रोया
ईरानी सुप्रीम लीडर की मौत के बाद वहां चालीस दिन का शोक
अरब देशों में भी तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का एलान किया
ईरान ने कहा इस हत्या का बदला लिया जाएगाखामेनेई की मौत के… pic.twitter.com/WOkgf2MkrI
— Dibang (@dibang) March 1, 2026
ईरान में अवकाश और राष्ट्रीय शोक की घोषणा
ईरानी कैबिनेट ने इस हादसे को लेकर आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हुए पूरे देश में 7 दिनों के सार्वजनिक अवकाश और 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. इस घटना से पूरे ईरान में गम का माहौल है. यह हमला अब केवल हमला भर नहीं रहा बल्कि एक पारिवारिक त्रासदी भी बन गया है, क्योंकि इस हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद और उनकी पोती की भी मौत हो गई है. इनके अलावा ईरान के रक्षा मंत्री समेत कई सीनियर नेता और आर्मी कमांडर भी मारे गए हैं.
बड़ा जवाबी हमला कर सकता है IRGC
मामले से वाकिफ जानकारों का कहना है कि खामेनेई की मौत के बाद IRGC किसी बड़े जवाबी हमले की तैयारी कर सकता है. तेहरान की सड़कों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और दुनिया भर के देशों ने अपने दूतावासों को अलर्ट जारी कर दिया है. अली खामेनेई की मौत की खबरों के बीच अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में कुछ ईरानी-अमेरिकी समुदाय के लोगों को जश्न मनाते भी देखा गया है.
ये भी पढ़ें
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.