ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने देश के नए सर्वोच्च नेता के स्वास्थ्य को लेकर चल रही अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उनके स्वास्थ्य में कोई समस्या नहीं है. यह बयान इस सप्ताह की शुरुआत में एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के बयान के बाद फैल रही खबरों के बीच आया है.
एमएस नाउ के साथ शनिवार को एक इंटरव्यू में बोलते हुए ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई को कोई समस्या नहीं है.
अमेरिकी अधिकारी ने क्या कहा
अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने शुक्रवार को कहा कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मुज्तबा खामेनेई घायल हैं और संभवत उनका चेहरा बिगड़ गया है. यह बात उन्होंने खामेनेई द्वारा युद्ध जारी रखने की कसम खाते हुए लिखित बयान जारी करने के एक दिन बाद कही. हेगसेथ ने शुक्रवार को कहा, ‘हम जानते हैं कि नए सर्वोच्च नेता घायल हैं. उन्होंने कल एक बयान जारी किया, जो वास्तव में कमजोर था. उसमें कोई आवाज या वीडियो नहीं था. यह एक लिखित बयान था.’
खामेनेई की तबीयत को लेकर उठाए सवाल
पीट हेगसेथ ने सवाल उठाते हुए कहा कि ईरान के पास ढेरों कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर हैं फिर लिखित बयान की क्या जरूरत? मुझे लगता है आप जानते हैं क्यों. उसके पिता की मौत हो चुकी है वह डरा हुआ है. वह घायल है और वह भाग रहा है. उनके लिए यह एक बड़ी समस्या है. आखिर नियंत्रण किसके हाथ में है? शायद ईरान को भी इसका पता न हो.
हेगसेथ ने ईरानी नेता के संदेश की भी आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने एकता का आह्वान किया. जाहिर है कि हजारों प्रदर्शनकारियों की हत्या करना ही उनकी एकता का प्रतीक है. हेगसेथ ने कहा कि ईरानी नेतृत्व अमेरिका और इजरायल को अपने खिलाफ एकजुट मानता है. उन्होंने कहा कि IRGC और ईरानी शासन को विमान के किनारे पर केवल दो ही चीजें दिखाई देती हैं अमेरिकी झंडा और डेविड का तारा. उन्होंने इसे दुष्ट शासन का सबसे बुरा सपना बताया.
ये भी पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.