iQOO ने भारत में iQOO Z11 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। स्मार्टफोन 20 अगस्त को लॉन्च होगा। इसमें 9020mAh बैटरी, 165Hz AMOLED डिस्प्ले, नया MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट और 50MP कैमरा मिलने की उम्मीद है।
20 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा iQOO Z11
iQOO ने पुष्टि की है कि iQOO Z11 को भारत में 20 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी पिछले कुछ दिनों से फोन को टीज कर रही थी और अब लॉन्च डेट भी सामने आ गई है। इसके साथ ही फोन का डिजाइन और दो कलर ऑप्शन Aurora Green और Celestial Blue भी दिखाए गए हैं।
iQOO Z11 की खासियतें
iQOO Z11 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9020mAh बैटरी होगी। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल में बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम कर सकता है। फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। साथ ही कर्व्ड स्क्रीन फोन को प्रीमियम लुक देगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय वेरिएंट में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि भारत में इस प्रोसेसर के साथ आने वाला यह पहला स्मार्टफोन हो सकता है। यह चिपसेट बेहतर गेमिंग, AI टास्क और मल्टीटास्किंग के लिए तैयार किया गया है।
टीजर के मुताबिक iQOO Z11 में नया हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। डिजाइन को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है ।
फोन Android 16 बेस्ड Funtouch OS के साथ आ सकता है। इसके अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G सपोर्ट, डुअल स्टीरियो स्पीकर, AI फीचर्स और 90W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलने की भी उम्मीद है। हालांकि इन सभी स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक पुष्टि लॉन्च इवेंट में होगी।
iQOO Z11 की कीमत इतनी हो सकती
कंपनी ने अभी iQOO Z11 की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शुरुआती कीमत करीब 35,000 रुपए के आसपास हो सकती है। आधिकारिक कीमत का ऐलान 20 अगस्त को लॉन्च इवेंट के दौरान किया जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.