iQOO Neo 11 Ultra स्मार्टफोन 18 अगस्त को लॉन्च होने के लिए तैयार है। लॉन्च से पहले एक टिप्स्टर ने इसका खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। दावा है कि यह पहला फोन है, जिसमें 2K डिस्प्ले और 9100mAh बैटरी है। अपकमिंग में और क्या-क्या खास होगा, चलिए जानते हैं…
प्रोडक्ट्स के सुझाव
आईकू के इस अपकमिंग फोन में 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 9100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
iQOO Neo 11 Ultra की खासियत
चलिए स्क्रीन से शुरू करते हैं। इसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट पर चलने वाला 6.83-इंच का 2K फ्लैट डिस्प्ले मिलता है, जो विजनॉक्स की F2 ल्यूमिनसेंट मटेरियल के साथ बनाया गया है और पूरे पैनल पर मैनुअल मोड में 1000 निट्स तक पहुंचने में सक्षम है। आईकू ने लॉन्च से पहले ही इन डिस्प्ले स्पेक्स को टीज कर दिया है, इसलिए यह लीक कंपनी ने खुद जो दिखाया है, उसके जैसे ही हैं।
इसमें 11-कोर जीपीयू के साथ डाइमेंसिटी 9500M लगा है, जिससे फोन को पावर मिलती है, साथ ही गेमिंग सेशन के दौरान तेज रिस्पॉन्स के लिए आईकू की अपनी Q2 गेमिंग चिप और सिनैप्टिक्स S3910V टच कंट्रोलर भी है। फोन एक मेटल फ्रेम के साथ आता है, जिसे धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68 और IP69 दोनों रेटिंग दी गई है। लगभग 225 ग्राम वजनी इस फोन की बॉडी 8.6 एमएम है।
फोन में दमदार कैमरा और बैटरी भी
बैटरी की बात करें को, आईकू के इस अपकमिंग फोन में 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 9100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। iQOO ने इस महीने की शुरुआत में Neo 11 Ultra के डिजाइन के साथ इसकी पुष्टि की थी।
कैमरे की बात करें तो, इस फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है, जबकि पीछे की तरफ फोन में 8 मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड लेंस के बगल में 50 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा लगा है, जो स्टैंडर्ड Neo 11 पर लगे वर्टिकल पॉजीशन के बजाए हॉरिजॉन्टल पॉजीशन में लगा है। सिक्योरिटी के लिए डिस्प्ले में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है।
iQOO ने Neo 11 Ultra को विंड चेजर, शैडो ब्लैक और लाइट व्हाइट कलर्स में बेचने की योजना बनाई है, और कंपनी पहले से ही इसे 9100mAh बैटरी के साथ एकमात्र 2K-स्क्रीन फ्लैगशिप फोन बता रही है।
आप इन iQOO फोन्स पर विचार कर सकते हैं, जो Amazon पर सस्ते मिल रहे हैं:
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.