टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म होने के बाद अब क्रिकेट फैंस को आईपीएल 2026 का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, फैंस को इसके लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, पहले उम्मीद की जा रही थी कि आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल 8 मार्च को जारी हो सकता है लेकिन अब इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट का शेड्यूल अब 9 मार्च को शाम करीब 4 या 6 बजे जारी किया जा सकता है।
स्टार स्पोर्ट्स की टीवी लिस्टिंग से संकेत मिला है कि आईपीएल 2026 के मैचों का कार्यक्रम सोमवार को घोषित किया जाएगा। वहीं ये भी लगभग तय माना जा रहा है कि टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होगी। पहले माना जा रहा था कि आईपीएल 26 मार्च से शुरू हो सकता है लेकिन अब दो दिन की देरी के साथ इसकी शुरुआत तय मानी जा रही है। शेड्यूल जारी होने के बाद फैंस को ये भी पता चल जाएगा कि शुरुआती मैन किन टीमों के बीच खेले जाएंगे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार बीसीसीआई पिछले चुनावी वर्षों की तरह स्टैगर्ड रिलीज यानी चरणबद्ध तरीके से शेड्यूल जारी कर सकता है। इसका मतलब है कि पहले सिर्फ शुरुआती 15 से 20 दिनों के मैचों का कार्यक्रम ही घोषित किया जाएगा। बाकी मैचों की तारीखें बाद में जारी की जा सकती हैं।
इसके अलावा रिपोर्ट्स के अनुसार पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन चैलेंजर्स बेंगलुरु के घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा सकता है। इस मुकाबले में बेंगलुरु की टीम का सामना 2025 की उपविजेता पंजाब किंग्स से होने की संभावना है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि शेड्यूल जारी होने के बाद ही होगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.