आईपीएल 2026 के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच के टिकटों की कालाबाजारी का सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसमें बताया गया कि टिकट को 15 से 19 हजार रुपये की कीमत पर ब्लैक में बेचा जा रहा था. यह कालाबाजारी के बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्थित एक कैंटीन से की जा रही थी. तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है.
पुलिस ने स्टेडियम के अंदर मौजूद श्री लक्ष्मी कैंटीन में काम करने वाले चंद्रशेखर नाम के शख्स को गिरफ्तार किया और करीब 100 मैच टिकट सीज किए. पुलिस के मुताबिक, आरोपी चंद्रशेखर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स मैच के टिकट को 15 से 19 हजार रुपये की कीमत पर बेच रहा था, जो असल कीमत से बहुत ज्यादा है.
क्या बोला आरोपी?
पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि यह टिकट उसे कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के मेंबर गणेश परीक्षित ने सप्लाई किए और कहा कि मुनाफे के लिए इन्हें ज्यादा दाम पर बेचो.
कथित तौर पर टिकट सप्लाई करने वाला गणेश परीक्षित फिलहाल फरार है. पुलिस उसको तलाश कर रही है. सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने कुछ निजी कंपनियों के मैनेजिंग डायरेक्टर्स के खिलाफ टिकटों की अवैध बिक्री में कथित भागीदारी के आरोप में FIR दर्ज की है.
कर्नाटक में IPL टिकट को लेकर विवाद
गौरतलब है कि कर्नाटक में पहले से ही आईपीएल टिकट को लेकर विवाद देखने को मिल रहा है. राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सभी विधायकों को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए तीन-तीन टिकट देने की घोषणा की थी. इस पर फैसले पर काफी सवाल खड़े हुए थे. विपक्ष और कई विधायकों ने कहा था कि इससे आम जनता को टिकट पाने और मुश्किल होगी.
सीजन में आरसीबी का शानदार प्रदर्शन
सीजन में आरसीबी की तरफ से शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. टीम ने पांच मैच खेल लिए हैं, जिसमें 4 जीते हैं. सिर्फ 1 मैच में हार का सामना किया है. टीम ने चार मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ, मुंबई इंडियंस के खिलाफ और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत हासिल की है. टीम ने इकलौती हार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ झेली.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: लगातार 5वीं हार, कोलकाता होगी सबसे पहले बाहर! देखें गुजरात की जीत से कितना बदला पॉइंट्स टेबल
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.