IPL 2026 Orange-Purple Cap: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अभी तक 30 मुकाबले खेले जा चुके हैं। आईपीएल 2026 का 30 मुकाबला सोमवार, 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया, जिसमें मुंबई को 99 रन से जीत मिली। इस मैच में तिलक वर्मा ने नाबाद 101 रन की पारी खेली। इस मैच में तिलक वर्मा के साथ-साथ मुंबई के गेंदबाजों ने भी खूब धमाल मचाया।
वहीं, मंगलवार, 21 अप्रैल को सनराइज हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जाएगा। आइए 30 मैच खत्म होने और 31वें मुकाबले से पहले आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की टॉप-5 लिस्ट में शामिल बल्लेबाजों और गेंदबाजों के नाम जान लेते हैं।
IPL 2026 में अभी किसके पास हैं ऑरेंज कैप?
आईपीएल में ऑरेंज कैप उस बल्लेबाज को दी जाती है, जो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाते हैं। अगर बात करें कि 30 मैचों के बाद ऑरेंज कैप किस खिलाड़ी के पास है, तो उसका नाम है हेनरिक क्लासेन, जो टॉप पर मौजूद हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और तीसरे नंबर पर रनमशीन विराट कोहली मौजूद हैं। इसके अलावा, वैभव सूर्यवंशी 246 रनों के साथ चौथे पायदान और आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार 5वें स्थान पर मौजूद हैं।
IPL 2026 में अभी किसके पास हैं पर्पल कैप?
आपको बता दें कि आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप दी जाती है। अगर बात करें कि 30 मैचों के बाद पर्पल कैप किस गेंदबाज के पास हैं, तो लिस्ट में सबसे टॉप पर चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज 13 विकेट के साथ मौजूद हैं। 6 मुकाबलों में 12 विकेट चटकाने वाले प्रसिद्ध कृष्णा दूसरे स्थान पर, LSG के प्रिंस यादव तीसरे पायदान पर हैं। वहीं, RR के रवि बिश्नोई, GT के कगिसो रबाडा और आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार लिस्ट में शामिल हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.