MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का दूसरा मुकाबला रविवार, 29 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होना है। दोनों टीमें के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जो MI के लिए घरेलू मैदान भी है। इस बीच मैच से पहले पांच बार की आईपीएल ट्रॉफी विजेता मुंबई इंडियंस के मन में यह सवाल जरूर होगा कि पहला मैच जीत सकेगी? आईपीएल के सबसे सफल टीम में शामिल मुंबई इंडियंस पिछले कई सालों से पहला मैच जीतने में कामयाब नहीं रही है।
13 सीजन से अपना पहला मैच जीतने में नाकाम
आईपीएल के इतिहास में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को लेकर सबसे हैरान करने वाली बात यह कि टीम पिछले 13 सीजन से अपना पहला मैच जीतने में नाकाम रही है। मुंबई इंडियंस ने सीजन का पहला मैच आखिरी बार 2012 में जीता था और समय उम्बई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को चेपॉक में आठ विकेट से हराया था। अब सवाल है कि आईपीएल 2026 सीजन के पहले मैच में क्या मुंबई इंडियंस की टीम ‘श्राप’ को तोड़ पाएगी।
वानखेड़े में कैसा है MI का रिकॉर्ड?
मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड बेहद ही शानदार और मजबूत रहा है। टीम ने यहां आईपीएल के 92 मुकाबले में से 57 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, अपने घरेलू मैदान पर भी मुंबई अपने शुरुआती चार मुकाबले हार चुकी है।
आईपीएल में मुंबई इंडियंस का पलड़ा कोलकाता नाइट राइडर्स पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 35 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं। मुंबई इंडियंस ने 24 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को 11 मुकाबलों में जीत मिली है।
रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।
फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजारबानी, वरुण चक्रवर्ती और उमरान मलिक।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.